चंदन कुमार बने लावालौंग थाना प्रभारी, दिया योगदान

Updated:
विज्ञापन
चंदन कुमार बने लावालौंग थाना प्रभारी, दिया योगदान

योगदान देने के बाद उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाये रखना पहली प्राथमिकता होगी.

विज्ञापन

लावालौंग. जोरी वशिष्ठ नगर थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक चंदन कुमार ने लावालौंग थाना प्रभारी के रूप में पदभार ग्रहण किया. योगदान देने के बाद उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाये रखना पहली प्राथमिकता होगी. उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में चल रहे अवैध कारोबार पर सख्ती से कार्रवाई की जायेगी. शांति व्यवस्था हर हाल में बहाल रखी जायेगी. उन्होंने अपराध व अवैध कारोबार पर नियंत्रण के लिए आम लोगों से सहयोग की अपील की है. मालूम हो कि चार अप्रैल को एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने निवर्तमान थाना प्रभारी प्रशांत कुमार मिश्रा को सस्पेंड किया था. इसके बाद चंदन कुमार को नये थाना प्रभारी बनाया गया.

बड़कागांव से लोहा चोरी कर बेचने जा रहे तीन लोग गिरफ्तार

टंडवा. पुलिस ने बड़कागांव से लोहा चोरी कर बेचने जा रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. इनकी पहचान केरेडारी गांव निवासी अशोक कुमार (पिता रधु साव), रणधीर कुमार (पिता शिबू साव) व सलगा गांव निवासी बबलू कुमार मंडल (पिता टेकलाल साव) के रूप में की गयी. उक्त लोगों के पास से एक स्कॉर्पियों वाहन के साथ-साथ तीन मोबाइल, 32 लोहे का प्लेट व तीन हेलमेट जब्त किया गया. यह जानकारी थाना प्रभारी पप्पू कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बुकरू पिकेट द्वारा जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान तीनों को गिरफ्तार किया गया. बताया कि गिरफ्तार तीनों बड़कागांव से लोहा चोरी कर सिमरिया में बेचने जा रहे थे. इस संबंध में टंडवा थाना मामला दर्ज किया गया है. थाना प्रभारी ने बताया कि तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola