इग्नू में नामांकन 10 अप्रैल तक होगा
Updated at : 07 Apr 2026 9:32 PM (IST)
विज्ञापन

इग्नू समन्वयक डॉ मुकेश कुमार झा ने विद्यार्थियों को समय सीमा के अंदर नामांकन कराने का सुझाव दिया है.
विज्ञापन
चतरा. चतरा कॉलेज के इग्नू के वैसे विद्यार्थी, जिनका नामांकन जुलाई 2025 या इससे पहले हुआ हैं, वैसे विद्यार्थियों के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 10 अप्रैल है. साथ ही जनवरी 2026 सत्र का नामांकन भी लिया जा रहा है. इग्नू समन्वयक डॉ मुकेश कुमार झा ने विद्यार्थियों को समय सीमा के अंदर नामांकन कराने का सुझाव दिया है.
प्रविका इंटरनेशनल स्कूल में नये शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ
चतरा. सदर थाना क्षेत्र के गेरवां में संचालित प्रविका इंटरनेशनल स्कूल में पहला नये शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ हुआ. पहले दिन लगभग 200 बच्चे स्कूल पहुुंचे. स्कूल प्रबंधन की ओर से सभी बच्चों को तिलक लगा कर स्वागत किया. इस दौरान विद्यालय के अनुशासन व दिनचर्या की जानकारी दी गयी. मौके पर पहले दिन को यादगार बनाने के लिए बच्चों के बीच विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गयी. विद्यालय प्रबंधन द्वारा आयोजित आर्ट एंड क्राफ्ट में बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखायी. इसके बाद खेलकूद के माध्यम से आनंद उठाया. विद्यालय के संस्थापक अश्विनी मेन्हास व डायरेक्टर आसना मेन्हास ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय कटिबद्ध है. मौके पर प्रिंसिपल अर्नव चक्रवर्ती समेत शिक्षक, शिक्षिका व काफी संख्या मेंं अभिभावक उपस्थित थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




