होमगार्ड बहाली पूरी पारदर्शी व निष्पक्ष तरीके से हो रही है : डीसी

शिकायत के बाद डीसी ने होमगार्ड बहाली प्रक्रिया का किया निरीक्षण
: शिकायत के बाद डीसी ने होमगार्ड बहाली प्रक्रिया का किया निरीक्षण चतरा. जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में चल रहे होमगार्ड बहाली प्रक्रिया का निरीक्षण करने मंगलवार को उपायुक्त कीर्तिश्री जी पहुंची. इस दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लिया. मौके पर एसपी सुमित कुमार अग्रवाल समेत कई शामिल थे. उपायुक्त ने बहाली प्रक्रिया के विभिन्न चरणों पंजीकरण, शारीरिक दक्षता परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन को देखा. मौके पर अभ्यर्थियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्या, सुझाव की जानकारी ली. अभ्यर्थियों के सुझाव पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया. उपायुक्त ने कहा कि बहाली प्रक्रिया पूरी पारदर्शी, निष्पक्ष व सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न करायी जा रही है. अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए पेयजल, छाया, चिकित्सा, शौचालय व विश्राम स्थल की व्यवस्था की गयी है. उन्होंने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों को विधि व्यवस्था बनाये रखने व अभ्यर्थियों के साथ संवेदनशील व सौहार्द्रपूर्ण व्यवहार करने का निर्देश दिया. मौके पर एसी अरविंद कुमार, जिला नियोजन पदाधिकारी मनु कुमार, एसडीपीओ संदीप सुमन, होमगार्ड के जिला समादेष्टा अमरेंद्र कुमार, इंस्पेक्टर मो माजिद आलम समेत अन्य शामिल थे. मालूम हो कि मंगलवार को मयूरहंड प्रखंड के महिला-पुरुष अभ्यर्थियों की शारीरिक जांच व लिखित परीक्षा ली गयी. इसके पूर्व कान्हाचट्टी, गिद्धौर, लावालौंग, पत्थलगड्डा प्रखंड के अभ्यर्थियों की शारीरिक परीक्षा व लिखित परीक्षा पूर्ण हो गयी है. हर रोज रात में सफल अभ्यर्थियों का शॉर्ट लिस्टेड जारी किया जा रहा है. शारीरिक जांच व लिखित परीक्षा एक अप्रैल से 23 अप्रैल तक चलेगी. सोमवार को काफी संख्या में अभ्यर्थियों ने समाहरणालय पहुंच कर उपायुक्त से बहाली प्रक्रिया में गड़बड़ी की शिकायत की थी, इसे लेकर उपायुक्त खुद वहां पहुंच कर निरीक्षण किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




