मगध संघमित्रा क्षेत्र का पुनर्गठन, अध्यक्ष बने नीरज

Updated:
विज्ञापन
मगध संघमित्रा क्षेत्र का पुनर्गठन, अध्यक्ष बने नीरज

सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ संबद्ध भारतीय मजदूर संघ की बैठक हुई.

विज्ञापन

टंडवा. मगध परियोजना के पिट ऑफिस परिसर में मंगलवार को सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ संबद्ध भारतीय मजदूर संघ की बैठक हुई. बैठक की शुरुआत परियोजना की अध्यक्ष कुमारी सुमन ने की. बैठक में मुख्य रूप से पर्यवेक्षक सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ के मंत्री सह सीसीएल वेलफेयर बोर्ड मेंबर सह मगध संघमित्रा क्षेत्र के प्रभारी मुकेश कुमार शामिल हुए. आम्रपाली चंद्रगुप्त क्षेत्र के क्षेत्रीय सचिव संजय कुमार की उपस्थिति में मगध संघमित्रा क्षेत्र का पुनर्गठन किया गया. सर्वसम्मति से अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष सूरज तिवारी, उपाध्यक्ष पवन साहू, रोहित कुमार, राहुल कुमार सिंह, सचिव मृत्युंजय चतुर्वेदी, संयुक्त सचिव शशि भूषण तिवारी, सह सचिव अरशद इमाम, सुजीत प्रसाद, जितेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष संदीप सामंता, संगठन मंत्री राजेंद्र महतो, कार्यालय मंत्री जगदीश प्रसाद साहू को बनाया गया. वहीं कार्यकारिणी के सदस्य भी बनाये गये. बैठक की अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष शशि भूषण तिवारी ने की. संचालन पूर्व सचिव नीरज कुमार सिंह ने किया.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola