राष्ट्रीय लोक अदालत में 12307 वादों का निष्पादन

पांच करोड़ 77 लाख 33 रुपये राजस्व की वसूली
: पांच करोड़ 77 लाख 33 रुपये राजस्व की वसूली चतरा. व्यवहार न्यायालय में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा के अध्यक्ष शंभु लाल साव ने की. इस दौरान सात बेंचों के माध्यम से 12307 वादों का निष्पादन किया गया. साथ ही पांच करोड़ 77 लाख 33 हजार 650 रुपये राजस्व की वसूली हुई. लोक अदालत में जिलेभर से काफी संख्या में लोग पहुंचे थे. पहले बेंच में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय सत्यपाल, दिनेश सिन्हा व रामाशीष पाठक, दूसरे बेंच में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ सूरज प्रकाश ठाकुर, सीताराम यादव, राजीव कुमार श्रीवास्तव, तीसरे बेंच में डालसा के सचिव तारकेश्वर दास, विपिन कुमार, कुमार रंजन सदस्य, चौथे बेंच में सिविल जज सीनियर डिवीजन सह दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी सुमिता श्वेता मिंज, रूपेश कुमार सिंहा, प्रवीण रंजन, पांचवें बेंच मे मुंसिफ सह अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सोनाली सिंह, दिलीप कुमार सिन्हा, सुजीत कुमार घोष, छठे बेंच पर सिमरिया कार्यपालक दंडाधिकारी विनय कुमार, अशोक साहू, सूरज अग्रवाल, सातवें बेंच में जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष अजीत कुमार, प्रेम कुमार व मारुति जायसवाल उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










