एक सप्ताह से दूषित पानी की आपूर्ति

Updated at : 14 Jun 2014 4:33 AM (IST)
विज्ञापन
एक सप्ताह से दूषित पानी की आपूर्ति

चतरा : पीएचइडी द्वारा लगभग एक सप्ताह से शहर में दूषित पानी की आपूर्ति की जा रही है़ इससे उपभोक्ता काफी परेशान हैं़ भीषण गरमी में भी लोगों को गले से नीचे पानी नहीं उतर रहा है़ शिकायत की बाद भी विभाग द्वारा स्वच्छ पानी की आपूर्ति नहीं की जा रही है़ इससे लोगों में […]

विज्ञापन

चतरा : पीएचइडी द्वारा लगभग एक सप्ताह से शहर में दूषित पानी की आपूर्ति की जा रही है़ इससे उपभोक्ता काफी परेशान हैं़ भीषण गरमी में भी लोगों को गले से नीचे पानी नहीं उतर रहा है़ शिकायत की बाद भी विभाग द्वारा स्वच्छ पानी की आपूर्ति नहीं की जा रही है़ इससे लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है़ शहर में 500 से अधिक उपभोक्ता हैं. सबसे अधिक परेशानी दो-तीन मंजिला पर रहने वाले लोगों को हो रही है.

क्या कहते हैं लोग : केसरी चौक के सुरेश गुप्ता ने बताया कि शुद्ध पानी नहीं मिलने से काफी परेशानी हो रही है़ पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है़ कई लोगों ने बताया कि खरीद कर पानी पीना पड़ रहा है. रामनगर के राजू लाल गुप्ता व राकेश गुप्ता ने बताया कि भीषण गरमी में भी विभाग द्वारा सप्लाई किये जा रहे पानी का उपयोग नहीं कर पा रहे है़. दूषित पानी का उपयोग स्नान करने व कपड़ा धोने में कर रहे है़.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola