रांची : कांग्रेस सेवादल का ध्वजवंदन अब हर माह
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : झारखंड प्रदेश सेवादल कार्यकारिणी की बैठक कांग्रेस मुख्यालय में हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक नेली नाथन ने की. इसमें प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रभारी संतोष कुमार श्रीवास्तव व पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार भी शामिल हुए. बैठक में संगठन के क्रियाकलाप व गतिविधियों पर चर्चा हुई. […]
विज्ञापन
रांची : झारखंड प्रदेश सेवादल कार्यकारिणी की बैठक कांग्रेस मुख्यालय में हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक नेली नाथन ने की. इसमें प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रभारी संतोष कुमार श्रीवास्तव व पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार भी शामिल हुए. बैठक में संगठन के क्रियाकलाप व गतिविधियों पर चर्चा हुई. जिला पदाधिकारियों को प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को ध्वजवंदन कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया गया.
तय किया गया कि 26 सितंबर को अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक लालजी देसाई के रांची आगमन पर राज्य स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा. सम्मेलन की सफलता के लिए रणनीति बनायी गयी. मौके पर रवींद्र सिंह, राजीव रंजन प्रसाद, आलोक कुमार दुबे, दुर्गा दास, अमरनाथ झा, नवीन कुमार सिंह, अनिता टोप्पो, नरेश प्रसाद सिंह, भीम साहू, ओम प्रकाश यादव, गोपा मित्र, संतोष सोनी, चांदनी परवीन, पंकज झा समेत अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










