Chaibasa News : कुमारडुंगी में युवक की गला रेतकर हत्या
Published by : AKASH Updated At : 07 Nov 2025 11:24 PM
विज्ञापन
कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के बादुपी गांव के पास गुरुवार शाम 19 वर्षीय युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गयी.
विज्ञापन
चाईबासा.
कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के बादुपी गांव के पास गुरुवार शाम 19 वर्षीय युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गयी. मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के छोटा रायकमान गांव निवासी सोमनाथ हेंब्रम के रूप में हुई है. घटना गुरुवार शाम करीब 6 बजे की बतायी जा रही है. मृतक के चाचा बेहरा हेंब्रम ने बताया कि सोमनाथ के माता-पिता दोनों का निधन पहले ही हो चुका है.रास्ते में बाइक सवार अपराधियों ने किया हमला
बताया जाता है कि गुरुवार को वह बड़ालुंती गांव में आयोजित फुटबॉल मैच का फाइनल देखने गया था. मैच देखकर लौटते समय बादुपी गांव के पास अज्ञात अपराधियों ने चलती बाइक से उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया. हमले में सोमनाथ के गले और पेट पर गंभीर चोटें आयी थी. आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी.
अस्पताल ले जाने के दौरान तोड़ा दम
सूचना मिलते ही पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल ले जाने की कोशिश की. हालांकि, रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










