Chaibasa News : बालू लदे ट्रैक्टर से युवक की मौत, 12 घंटे सड़क जाम

Published by : AKASH Updated At : 07 Nov 2025 11:20 PM

विज्ञापन

ओडिशा के मयूरभंज जिले के हुडला घाट से बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गयी.

विज्ञापन

जैंतगढ़.

ओडिशा के मयूरभंज जिले के हुडला घाट से बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. हादसा मुंडुई नदी घाट जाने वाली सड़क पर गुरुवार रात हुआ. जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात करीब सात बजे हुडला गांव से अवैध बालू लदा ट्रैक्टर (जेएच 06 सीटी 7601) मुंडुई गांव की ओर आ रहा था. जैसे ही ट्रैक्टर नदी वाली सड़क से मुख्य सड़क की ओर मुड़ा, उसी गांव के प्रदीप प्रधान (30) उसकी चपेट में आ गये. ट्रैक्टर का पिछला चक्का युवक को रौंदते हुए आगे बढ़ गया, जिससे अत्यधिक रक्तस्राव के कारण प्रदीप की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया. बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर गोरियाडुबा निवासी कंडे का है. सूचना पाकर जगन्नाथपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची.

शव के साथ ग्रामीणों का 12 घंटे प्रदर्शन

घटना के बाद गुस्साये ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया. रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक शव सड़क पर पड़ा रहा. सूचना मिलने पर जगन्नाथपुर थाना प्रभारी अविनाश हेंब्रम पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे. डालसा चाईबासा की पीएलवी प्रमिला पात्राे भी सचिव के निर्देश पर पहुंचीं और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया. काफी समझाने-बुझाने के बाद ग्रामीण सुबह शव हटाने को तैयार हुए. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेजा गया. पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

पिता ने कहा- अवैध बालू के धंधे का विरोध 
करता था पुत्र, इसलिए हत्या की गयी

मृतक के पिता जलधार प्रधान ने जगन्नाथपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. उन्होंने आरोप लगाया कि यह हादसा नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या है. उनका कहना है कि प्रदीप अवैध बालू उत्खनन और ट्रैक्टरों के परिचालन का विरोध करता था, इस कारण उसे कुचलकर मार डाला गया. घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है. ग्रामीणों ने अवैध बालू ढुलाई पर रोक लगाने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKASH

लेखक के बारे में

By AKASH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola