Chaibasa News : मंझारी के पांगा गांव में डोभा में डूबने से महिला की मौत

Published by : AKASH Updated At : 07 Nov 2025 11:26 PM

विज्ञापन

मंझारी थाना अंतर्गत पांगा गांव में सीनी कुई (56) की डोभा में डूबने से मौत हो गयी. शुक्रवार सुबह डोभा से महिला का शव मिला.

विज्ञापन

चाईबासा.

मंझारी थाना अंतर्गत पांगा गांव में सीनी कुई (56) की डोभा में डूबने से मौत हो गयी. शुक्रवार सुबह डोभा से महिला का शव मिला. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस गांव पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने सदर अस्पताल भेज दिया. परिजनों ने बताया कि महिला गुरुवार रात करीब आठ बजे गुड़ाखू लेकर घर से बाहर निकली जो वापस घर नहीं लौटी. देर रात तक वापस नहीं लौटने पर उसकी खोजबीन करना शुरू कर दिया गया, पर नहीं मिली. तब लोगों ने सोचा कि महिला गांव के ऊपर बस्ती के घर में चली गयी हो, जिसके कारण उसकी ज्यादा और नहीं खोजबीन की गयी. शुक्रवार सुबह जब घर के पास डोभा की ओर लोग गये तो पानी में शव तैरता हुआ देखा. शव की पहचान सीनी कुई के रूप में की गयी. लोगों ने बताया कि गुड़ाखू लगाने के बाद शायद उसका सिर चक्कर आने से वह पानी में गिर गयी. लोगों ने बताया कि घर के पास डोभा में करीब 10 फीट तक पानी भरा है.

पांड्राशाली में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

चाईबासा.

पांड्राशाली ओपी अंतर्गत गाड़ा राजाबासा गांव में 18 वर्षीय युवक प्रधान डोंडांकेल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना गुरुवार शाम की है. मृतक के पिता विजय डोंडांकेल ने बताया कि घर के सभी सदस्य मजदूरी करने के लिए धान काटने गये थे. प्रधान भी उनके साथ गया था, लेकिन शाम लगभग चार बजे घर लौट आया. करीब पांच बजे जब परिवार के सदस्य घर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद पाया. काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी वह नहीं खुला. इसके बाद खिड़की से झांककर देखा तो प्रधान रस्सी के फंदे से लटका हुआ था. परिवार वालों ने खिड़की का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और फंदा काटकर नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. मृतक परिवार का सबसे बड़ा बेटा था. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस देर शाम गांव पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKASH

लेखक के बारे में

By AKASH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola