Chaibasa News : पश्चिमी सिंहभूम जिला अंडर -14 क्रिकेट टीम का चयन 18 को
Published by : AKASH Updated At : 07 Nov 2025 11:11 PM
विज्ञापन
झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आगामी 14 दिसंबर से अंतर जिला अंडर -14 क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू होगी.
विज्ञापन
चाईबासा.
झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आगामी 14 दिसंबर से अंतर जिला अंडर -14 क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू होगी. पश्चिमी सिंहभूम टीम का चयन 18 नवंबर की सुबह 10 बजे से स्थानीय बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान में होगा. जिला क्रिकेट संघ के महासचिव असीम कुमार सिंह ने बताया कि चयन प्रक्रिया में जिला क्रिकेट संघ से निबंधित कोई भी खिलाड़ी (जिनका जन्म 1 सितंबर 12 से 31 अगस्त 2014 के बीच हुआ हो) भाग ले सकता है. इच्छुक खिलाड़ियों को 11 नवंबर की सुबह 10 से 12 बजे के बीच जिला क्रिकेट संघ के कार्यालय में आकर निबंधन कराना अनिवार्य है. चयन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए निबंधन के समय खिलाड़ियों को पीवीसी आधार कार्ड, आधार अपडेट इतिहास, नगरपालिका, अधिसूचित क्षेत्र की ओर से निर्गत ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र, पिछले तीन शैक्षणिक सत्र (22-23, 23-24 एवं 24-25) का अंक पत्र, माता-पिता का मतदाता पहचान पत्र व वर्तमान विद्यालय की ओर से निर्गत बोनाफाइड प्रमाण पत्र जमा कराना अनिवार्य है. वर्तमान सत्र में जिला क्रिकेट संघ के किसी भी संबद्ध इकाई से निबंधित नहीं हों, वैसे खिलाड़ी भी निबंधन के समय निर्धारित शुल्क जमा कर अपना निबंधन करा सकते हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










