Chaibasa News : समाज के सुख-दुख की साथी है भाजपा : नीलकंठ मुंडा

Published by : ATUL PATHAK Updated At : 11 May 2026 10:57 PM

विज्ञापन

चाईबासा के भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा की बैठक आयोजित

विज्ञापन

चाईबासा. भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में सोमवार को जिला प्रभारी नीलकंठ सिंह मुंडा की अध्यक्षता में संगठनात्मक बैठक की गयी. इसका उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाना और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तैयार करना रहा. बैठक में प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने संगठन की गतिशीलता बनाये रखने के लिए नया कैलेंडर जारी किया, जिसके तहत हर माह की 1 से 7 तारीख के बीच मंडल स्तर पर और 10 तारीख को जिला कमेटी की बैठक अनिवार्य रूप से करने का निर्देश दिया गया. बैठक में एक बड़ा निर्णय यह लिया गया कि आगामी 15 और 16 मई को किरीबुरु में जिला कमेटी का दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जायेगा. साथ ही, प्रधानमंत्री के ””मन की बात”” कार्यक्रम को हर बूथ पर प्रभावी ढंग से सुनने और उससे पूर्व शक्ति केंद्रों पर बैठक करने की योजना बनायी गयी. पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मजबूत जनसंपर्क ही जनता का विश्वास जीतने का एकमात्र रास्ता है. वहीं, पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई और जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू ने कार्यकर्ताओं को अनुशासन के साथ चुनावी तैयारियों में जुटने का मंत्र दिया. इस अवसर पर जेबी तुबिड समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे.

झारखंड में भी खिलेगा कमल : चंपाई सोरेन

चांडिल. पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने दावा किया है कि पश्चिम बंगाल के बाद अब झारखंड में भी भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनेगी. सोमवार को बोकारो से लौटने के क्रम में चांडिल बाजार स्थित वरिष्ठ भाजपा नेता पप्पू वर्मा और राकेश वर्मा के आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने राज्य की वर्तमान स्थिति पर तीखा हमला बोला.चंपाई सोरेन ने कहा कि बंगाल में उद्योग बंद होने और युवाओं को रोजगार नहीं मिलने के कारण जनता भाजपा के पक्ष में खड़ी हुई है. झारखंड में भी ऐसे ही हालात बन रहे हैं. उन्होंने विशेष रूप से जनसांख्यिकीय बदलाव (डेमोग्राफी चेंज) पर चिंता जताते हुए कहा कि कपाली और संताल परगना जैसे क्षेत्रों में आदिवासी आबादी घट रही है. घुसपैठ के कारण सामाजिक संरचना बदल रही है. विकास के मुद्दों पर सरकार को घेरते हुए सोरेन ने कहा कि पिछले सात वर्षों में केवल शिलान्यास हुए हैं, लेकिन योजनाएं धरातल पर नहीं उतरीं. र

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

ATUL PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola