Chaibasa News : आदिवासी युवक-युवतियों को भुवनेश्वर व केरल भेजा गया
Published by : AKASH Updated At : 02 Nov 2025 11:36 PM
विज्ञापन
17वें आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को पश्चिमी सिंहभूम जिले से आदिवासी युवकों और युवतियों को ओडिशा के भुवनेश्वर तथा केरल के कोजीकोड भ्रमण के लिए रवाना किया गया.
विज्ञापन
चाईबासा.
17वें आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को पश्चिमी सिंहभूम जिले से आदिवासी युवकों और युवतियों को ओडिशा के भुवनेश्वर तथा केरल के कोजीकोड भ्रमण के लिए रवाना किया गया. रवाना होने से पूर्व सीआरपीएफ 197 बटालियन और मेरा युवा भारत चाईबासा के संयुक्त तत्वावधान में बटालियन के कैंप परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान भ्रमण में जाने वाले सभी युवाओं को उपयोगी सुझाव दिये गये तथा उन्हें जूते, मोज़े, टी-शर्ट, टोपी, ट्रैक सूट, थर्मल इनरवियर जैसे किट प्रदान किये गये. साथ ही रास्ते के खर्च के लिए नकद धनराशि भी दी गयी. बताया गया कि ये युवा 11 नवंबर को वापस लौटेंगे. सीआरपीएफ कमांडेंट सुरेश कुमार ने बताया कि यह पहल टोंटो, चाईबासा और बनगांव प्रखंडों के ग्रामीण आदिवासी गरीब बच्चों को पर्यटक, ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों के भ्रमण से उनकी परंपरा, संस्कृ़ति और धरोहर से अवगत कराने के लिए की गयी है. मौके पर द्वितीय कमान अधिकारी अरविंद कुमार ठाकुर, प्रमेंद्र नारायण, मेरा युवा भारत के पदाधिकारी अभिषेक आनंद, भीमसेन पिंगवा, सुनील जराई सहित बटालियन के जवान उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










