Chaibasa News : लगातार बारिश से टोपाबेड़ा गांव बना टापू, 600 की आबादी कैद

Updated:
विज्ञापन
Chaibasa News : लगातार बारिश से टोपाबेड़ा गांव बना टापू, 600 की आबादी कैद

टोंटो व टोपाबेड़ा के बीच प्रत्येक वर्ष बरसात में संपर्क कट जाता है

विज्ञापन

झींकपानी. बीते तीन दिनों तक लगातार बारिश से टोंटो स्थित देव नदी का जलस्तर बढ़ गया. इससे टोपाबेड़ा गांव टापू बन गया. गांव की लगभग 600 आबादी कैद होकर रह गयी. उनका टोंटो व जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया. गौरतलब हो कि टोंटो व टोपाबेड़ा के बीच प्रत्येक वर्ष बरसात में जल स्तर बढ़ने पर संपर्क कट जाता है. टोपाबेड़ा के ग्रामीण लगभग तीन माह तक गांव में कैद होकर रह जाते हैं. ग्रामीणों का जीवन नारकीय बन जाता है. मजदूरी कर जीवन यापन करने वाले ग्रामीणों के समक्ष रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो जाती है. गांव के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिल पाती है. टोंटो मध्य विद्यालय में शिक्षा हासिल करने वाले बच्चों की शिक्षा प्रभावित होती है.

दो साल बाद भी पुल निर्माण अधूरा

ग्रामीणों की मांग पर काफी मशक्कत के बाद टोंटो व टोपाबेड़ा के बीच देव नदी में मंत्री सह स्थानीय विधायक दीपक बिरुवा के प्रयास से पुल का निर्माण कार्य चल रहा है. धीमी गति से कार्य होने के कारण दो वर्ष बाद भी निर्माण पूरा नहीं हो पाया है. टोंटो व टोपाबेड़ा के बीच देवनदी पर पुल का निर्माण मेसर्स बेदी कंस्ट्रक्शन कर रही है. इस वर्ष भी टोपाबेड़ा के ग्रामीणों को बरसात में नारकीय जिंदगी गुजारनी पड़ेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola