Chaibasa News : आंधी-तूफान से महादेव कॉलोनी की बच्ची समेत तीन महिलाएं घायल

Published by : MANJEET KUMAR PANDEY Updated At : 22 Mar 2025 12:32 AM

विज्ञापन

चाईबासा. आंधी से गुरुवार को गांधी मैदान में साईं महोत्सव के लिए बना पंडाल गय गया था

विज्ञापन

चाईबासा.गुरुवार शाम में आयी तेज आंधी में गांधी मैदान में साईं महोत्सव का बना पंडाल गिर गया था, जिसमें 10 लोग घायल हाे गये थे. चाईबासा के महादेव काॅलोनी निवासी गुरुपदो पाल ने बताया की साईं महोत्सव का पंडाल गिरने से उनकी बेटी समेत मोहल्ले के तीन महिलाएं घायल हो गयी हैं. बेटी साईं महोत्सव में शामिल होने गयी थीं. शाम को अचानक तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गयी. बारिश से बचने के लिए पंडाल के अंदर चली गयी. कुछ देर बाद हवा से पंडाल गिर गया. पंडाल में रखे गये साउंड बाक्स के ऊपर बांस गिरा, तो वे लोग उसी से बच गये. नीचे निकलने की कुछ जगह मिलने पर किसी तरह से बाहर निकल गयी. सभी की पैर और घुटनों पर चोट आयी है. उनकी बेटी काफी डरी-सहमी हुई है. बेटी ने मुझे बताया कि बिजली तार से उसका हाथ झनझना गया. पंडाल गिरने से लोगों में भगदड़ मच गयी. अफरा-तफरी का माहौल हो गया था. तुरंत बिजली काट दी गयी. बिजली काटने से पूरे मैदान में अंधेरा हो गया. कुछ लोग आयोजन समिति को कोसते नजर आये. दूसरे दिन शुक्रवार को सुबह से ही मालवा को हटाने में लोग लग रहे.

3-4 हजार लोगों के लिए बना खिचड़ी भोग बर्बाद

इस संबंध में आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि बारिश से करीब तीन हजार लोगों के लिए बना खिचड़ी भोग, 20 टब सब्जी और खीर बर्बाद हो गयी. लोगों ने बताया कि साईं बाबा ने लोगों को बचा लिया. भजन संध्या कार्यक्रम शुरू नहीं हुआ था, अन्यथा एक बड़ी घटना हो जाती. वहीं, पंडाल गिरने से दो घोड़े भी फंस गये थे. बचाव राहत कार्य में लगे लोगों ने किसी तरह से घोड़ों को भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. ज्ञात हो कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन और अन्य लोग बचाव राहत कार्य में जुट गये और फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. देर रात तक राहत कार्य चला रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANJEET KUMAR PANDEY

लेखक के बारे में

By MANJEET KUMAR PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola