Chaibasa News : डिजिटल जनगणना से बढ़ेगी पारदर्शिता: जोबा

Published by :ATUL PATHAK
Published at :02 May 2026 11:09 PM (IST)
विज्ञापन
Chaibasa News : डिजिटल जनगणना से बढ़ेगी पारदर्शिता: जोबा

चक्रधरपुर में जनगणना अभियान का शुभारंभ

विज्ञापन

चक्रधरपुर.

भारत सरकार की जनगणना 2027 की प्रक्रिया अब गति पकड़ ली है. शनिवार को चक्रधरपुर में डिजिटल जनगणना की दिशा में बड़ी पहल हुई. सांसद जोबा माझी और मनोहरपुर विधायक जगत माझी ने इस अभियान की कमान संभालते हुए खुद अपनी और अपने परिवार की जानकारी डिजिटल पोर्टल पर दर्ज करायी.

जनप्रतिनिधियों ने डिजिटल पोर्टल पर भरी जानकारी:

सांसद श्रीमती जोबा माझी और विधायक जगत माझी ने अपने-अपने आवास पर मोबाइल और कंप्यूटर के माध्यम से मकान सूचीकरण की प्रक्रिया पूरी की. उन्होंने परिवार के सदस्यों और आवास से संबंधित सभी आवश्यक सवालों के जवाब पोर्टल पर सफलतापूर्वक अपलोड किए. इस अवसर पर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विजय कुमार हांसदा सहित जनगणना कोषांग के अधिकारी भी मौजूद रहे.

डिजिटल पहल से समय की बचत होगी : जोबा माझी

मौके पर सांसद जोबा माझी ने कहा कि इस डिजिटल पहल से समय की बचत होगी और आंकड़ों में सटीकता आयेगी. प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे निर्धारित समय के भीतर स्व-गणना अभियान का हिस्सा बनें. जनप्रतिनिधियों की इस सक्रियता से उम्मीद है कि स्थानीय लोगों में भी इस प्रक्रिया को लेकर उत्साह बढ़ेगा और चक्रधरपुर इस अभियान में अग्रणी भूमिका निभायेगा.

पहली बार मिली स्व-गणना की सुविधा:

अधिकारियों के अनुसार जनगणना 2027 के इतिहास में यह पहली बार है जब नागरिकों को ””””स्व-गणना”””” का विकल्प दिया गया है. इसके मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं : नागरिक 15 मई तक स्वयं अपनी जानकारी पोर्टल पर भर सकते हैं. मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से जनगणना पोर्टल पर जाकर परिवार और मकान का विवरण दर्ज करना होगा. जानकारी अपलोड होते ही मोबाइल पर एक यूनिक आईडी प्राप्त होगी. जब जनगणना कर्मी आपके घर आयेंगे, तो उन्हें यह आइडी दिखाना अनिवार्य होगा. यदि आइडी नहीं दिखाई गई, तो जनगणना कर्मी को दोबारा पूरी जानकारी मैन्युअल रूप से भरनी होगी. इस मौके पर विजय कुमार हांसदा (कार्यपालक पदाधिकारी), अजीत कुमार, सोहैल अहमद और अनुप महतो आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

ATUL PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola