Chaibasa News : शैक्षणिक व्यवस्था को सशक्त बनाने का सुझाव
Published by : AKASH Updated At : 07 Nov 2025 11:06 PM
विज्ञापन
पद्मावती जैन सरस्वती शिशु मंदिर, नोवामुंडी में शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण निरीक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
विज्ञापन
नोवामुंडी.
पद्मावती जैन सरस्वती शिशु मंदिर, नोवामुंडी में शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण निरीक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर जमशेदपुर विभाग के प्रमुख तुलसी प्रसाद ठाकुर, सह प्रमुख ब्रेन कुमार टुडू तथा जगन्नाथपुर संकुल के सभी प्रधानाचार्य उपस्थित रहे. निरीक्षण दल ने विद्यालय के आर्थिक एवं शैक्षणिक दोनों पक्षों का विस्तृत मूल्यांकन किया.आर्थिक पक्ष रहा संतोषजनक
निरीक्षण के दौरान कैश बुक, लेजर, दैनिक शुल्क पंजी, आचार्य उपस्थिति पंजी, नामांकन पंजी, इपीएफ, अंकेक्षण अभिलेख, छात्र उपस्थिति, ग्रैच्युटी, आइटीआर, डीसीआर, पावती रजिस्टर, टीचर्स डीसीआर, आचार्य सेवा पुस्तिका, बैंक स्टेटमेंट, मालगुजारी दस्तावेज, मान्यता प्राप्त पंजी, आचार्य नियुक्ति पंजी, मासांत बैठक पंजी, प्रधानाचार्य/अध्यक्ष/सचिव/कोषाध्यक्ष पंजी, आगंतुक पंजी, अभिभावक पंजी व वाउचर पंजी आदि दस्तावेजों का निरीक्षण किया गया. सभी अभिलेख सुव्यवस्थित व संतोषजनक पाये गये, जिसके लिए निरीक्षण दल ने विद्यालय प्रबंधन की प्रशंसा की.शैक्षणिक व्यवस्था की सराहना
शैक्षणिक पक्ष में निरीक्षकों ने पंचपदी शिक्षण पद्धति व शिशु वाटिका की 12 व्यवस्थाओं के अनुसार कक्षाओं की समीक्षा की. विद्यालय परिसर की स्वच्छता, अनुशासन एवं शिक्षण वातावरण को भी सराहा गया. निरीक्षकों ने कहा कि विद्यालय स्थानीय स्तर पर निरंतर प्रगति कर रहा है और भविष्य में राज्य व क्षेत्रीय स्तर पर भी अपनी उत्कृष्ट पहचान स्थापित करेगा.
समीक्षा बैठक एवं समापन
निरीक्षण के उपरांत सभी निरीक्षकों ने आचार्य के साथ समीक्षा बैठक की, जिसमें विद्यालय की कार्यप्रणाली को और अधिक सशक्त बनाने हेतु महत्वपूर्ण सुझाव दिये गये. कार्यक्रम का समापन शांति मंत्र के साथ हुआ. अंत में विभाग प्रमुख एवं संकुल प्रधानाचार्यों ने विद्यालय की प्रधानाचार्य तथा समस्त आचार्यों को उनके समर्पण, अनुशासन व उत्कृष्ट कार्य के लिए शुभकामनाएं व साधुवाद प्रेषित किया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










