Chaibasa News : पुलिस परिवार ने राष्ट्रीय गीत की 150वीं वर्षगांठ मनायी

Published by : AKASH Updated At : 07 Nov 2025 10:57 PM

विज्ञापन

चाईबासा पुलिस परिवार द्वारा शुक्रवार को राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ मनायी गयी.

विज्ञापन

चाईबासा.

चाईबासा पुलिस परिवार द्वारा शुक्रवार को राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ मनायी गयी. इस उपलक्ष्य पर शहर के शहीद पार्क स्थित चौक पर कार्यक्रम आयोजित कर सामूहिक रूप से वंदे मातरम् गीत का गायन किया गया. झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन शाखा चाईबासा के मंत्री ताराचांद महतो ने कहा कि वंदे मातरम् भारत माता के प्रति आस्था और सम्मान का प्रतीक है. उन्होंने युवाओं से राष्ट्रीय निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित यह गीत स्वतंत्रता आंदोलन का प्रेरणा स्रोत रहा है. सूबेदार बाबुलाल टुडू ने कहा कि राष्ट्रगान और राष्ट्रीय गीत दोनों संविधान और संस्कृति के प्रतीक है. इस मौके पर जिला पुलिस,आइआरबी, जैप, सहायक पुलिसकर्मी समेत काफी संख्या पुलिसकर्मी शामिल थे.

केयू के कर्मियों ने राष्ट्रीय गीत गाकर एकता का संदेश दिया

चाईबासा.

राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को कोल्हान विश्वविद्यालय के काॅन्फ्रेंस हॉल में कुलसचिव डॉ पी सियाल की अगुवाई में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर प्रशासनिक विभाग के कर्मचारियों की उपस्थिति में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् का गायन किया गया. उपस्थिति कर्मियों व पदाधिकारियों ने राष्ट्र के प्रति अपना समर्पण व्यक्त किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKASH

लेखक के बारे में

By AKASH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola