पुराने मकान की दीवार गिरी, स्कूटी व तीन साइकिल क्षतिग्रस्त, दो घायल
बारिश में गिरी मकान की दीवार.
चक्रधरपुर शहर में लगातार हो रही बारिश ने कहर बरपाया. वार्ड संख्या चार में एक पुराने मकान की दीवार अचानक गिर गई. इस हादसे में दो लोग घायल हो गए और एक स्कूटी व तीन साइकिलें क्षतिग्रस्त हो गईं. स्थानीय लोगों ने तत्काल मदद की.
चक्रधरपुर : चक्रधरपुर शहर में लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार को वार्ड संख्या चार क्रिश्चियन पट्टी में पुराने मकान की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई. घटना बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है. दीवार गिरने से एक स्कूटी और तीन साइकिल क्षतिग्रस्त हो गईं. वहीं, मलबे की चपेट में आने से दो लोग घायल हो गए.
आपके शहर में
पहले से ही कमजोर हो गयी थी दीवार
बताया जाता है कि बारिश के कारण पुराने मकान की दीवार पहले से कमजोर हो गई थी. बुधवार सुबह अचानक दीवार का एक हिस्सा गिर पड़ा. इस दौरान वहां मौजूद रमेश कसेरा और एक अन्य महिला इसकी चपेट में आ गये. दोनों के पैर व शरीर के अन्य हिस्सों में हल्की चोटें आई हैं. अचानक दीवार गिरने से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने तत्काल मलबा हटाकर घायलों को बाहर निकाला. घटना में वहां खड़ी एक स्कूटी और तीन साइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गईं.
सड़क पर गिरा मलबा, आवाजाही बंद
दीवार का पूरा मलबा सड़क पर गिरने से आवाजाही भी बंद हो गई है. लगातार बारिश के कारण शहर में कई पुराने मकानों और जर्जर भवनों पर खतरा मंडरा रहा है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन और नगर परिषद से जर्जर मकानों की जांच कराने व संभावित दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए