Chaibasa News : नितिन प्रकाश बने जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष, अजय नायक महासचिव

Published by : AKASH Updated At : 02 Nov 2025 11:28 PM

विज्ञापन

चाईबासा के बिरसा मुंडा इंडोर स्टेडियम स्थित ओलिंपिक कार्यालय में रविवार को झारखंड ओलिंपिक संघ की वार्षिक आम बैठक और 2025-29 के लिए पुनर्गठन संपन्न हुआ.

विज्ञापन

चाईबासा.

चाईबासा के बिरसा मुंडा इंडोर स्टेडियम स्थित ओलिंपिक कार्यालय में रविवार को झारखंड ओलिंपिक संघ की वार्षिक आम बैठक और 2025-29 के लिए पुनर्गठन संपन्न हुआ. बैठक का संचालन झारखंड एथलेटिक्स संघ द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक, उपाध्यक्ष सह सरायकेला एथलेटिक्स एवं ओलिंपिक संघ के महासचिव सिकंदर महतो की उपस्थिति में किया गया. महासचिव अजय कुमार नायक ने सबसे पहले पिछले सत्र के कार्यों व संघ और खिलाड़ियों की उपलब्धियों का विस्तृत विवरण सभी सदस्यों के सामने प्रस्तुत किया. इसके बाद, विगत सत्र के अध्यक्ष नितिन प्रकाश ने संघ की सफलताओं की सराहना की. बैठक के अंत में पुरानी समिति को भंग कर नयी समिति का गठन किया गया.

कमेटी का विस्तार

मूुख्य संरक्षक सांसद जोबा माझी, संरक्षक मुकुंद रूंगटा को बनाया गया. नितिन प्रकाश को अध्यक्ष, नीरज संदवार, बलराज हिंदवार व धर्मेंद्र हांसदा को उपाध्यक्ष, अजय कुमार नायक को महासचिव, काश्मीर कांडेयांग को वरीय संयुक्त सचिव, अर्जुन महाकुड़, विजय सिंह बानरा, ओंकरनाथ महतो, संजीव कुमार बाहंदा, राजू बिरूवा, प्रीति महतो, पूनम पिंगुवा व सरिता पिंगुवा को संयुक्त सचिव व दीपक पासवान को कोषाध्यक्ष चुना गया. इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्यों में लखींद्र, राजेश महतो, बैगो पुरती, शिवा हेंब्रम, नरेन्द्र बारी, शंभु गोप, मुकुंद बानरा, सुबदीया बानरा, प्रीतम तैसुम शामिल है.

चयन उपसमिति : चेयरमैन :

ओंकार नाथ महतो, संयोजक – संजीव कुमार बाहंदा, सरिता पिंगुवा, विजय सिंह बानरा

तकनीकी समिति

कश्मीर कांडेयांग को चेयरमैन व अर्जुन महाकुड़ को संयोजक बनाया गया. संजीव कुमार बहांदा, राजू बिरुवा, दुलाल कुमार दास, पियूष गोप, मेघा कुमारी नायक, लखींद्र पाल, शिवा हेंब्रम, प्रीतम तैसुम, प्रीति महतो को सदस्य बनाया गया.

अनुशासन समिति

चेयरमैन नरेंद्र बारी, संयोजक बैगो पूर्ति व सदस्य शिवा हेंब्रम, गुरुचरण कुदादा, शंभु गोप, मुकुंद बानरा शामिल है.

महिला सुरक्षा समिति

चेयरमैन प्रीति महतो, संयोजक सरिता पिंगुवा तथा सदस्य पूनम पिंगुवा, संगीता पाट पिंगुवा, यमुना सोय, मेघा कुमारी नायक, दिलकी पाड़ेया, त्रिपुरा प्रधान, मालिन सिंकू शामिल है. नवमानोनित सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों को झारखंड एथलेटिक्स संघ के उपाध्यक्ष सह पर्यवेक्षक सिकंदर महतो ने बुके एवं माला पहनाकर सम्मानित किया. वहीं संघ का पुनर्गठन के बाद नवमनोनीत अध्यक्ष नितिन प्रकाश ने पर्यवेक्षक सिकंदर महतो को शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKASH

लेखक के बारे में

By AKASH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola