Chaibasa News : जागो हे जगदम्बे, जागो हे ज्वाला… सुनकर झूमे श्रोता

Updated:
विज्ञापन
Chaibasa News : जागो हे जगदम्बे, जागो हे ज्वाला… सुनकर झूमे श्रोता

चाईबासा. महालया की पूर्व संध्या पर महिषासुर मर्दिनी नृत्य नाटिका आयोजित

विज्ञापन

चाईबासा.

महालया की पूर्व संध्या पर शारदा संगीतालय की ओर से चाईबासा के पिल्लई हॉल में महिषासुर मर्दिनी नृत्य नाटिका का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि अधिवक्ता निरंजन कुमार साव, रामावतार अग्रवाल, राजकुमार सिंह, राजीव कुमार, अशोक पाल, अमर बक्शी आशीष कुमार सिंह, गुरमुख सिंह खोखर ने दीप प्रज्वलित कर किया. इसके बाद चंडी पाठ से महिषासुर मर्दिनी नृत्य नाटिका का शुभारंभ किया गया. स्थानीय कलाकारों ने जागो हे जगदम्बे जागो हे ज्वाला, जागो हे दुर्गे मां… गीत से मां शक्ति स्वरूपा का आह्वान किया. कलाकारों ने मां दुर्गा के कई रूप का दर्शकों के सामने प्रस्तुति दी. रक्षकों ने स्वर्ग में देवताओं से युद्ध करने, रक्तबीज रक्षक के साथ मां काली के युद्ध, इंद्र के सिंहासन को महिषासुर के हड़पने, कार्तिक व गणेश के साथ महिषासुर का युद्ध, मां दुर्गा का अभिर्भाव, मां दुर्गा व महिषासुर के युद्ध, महिषासुर वध को नृत्य नाटिका सह गीतों ने दर्शकों का मन मोह लिया.

महिषासुर मर्दिनी नृत्य नाटिका में स्निग्धा दे मां दुर्गा, नरेश नरेंद्र राम महिषासुर, सुभोदिपी दास वर्मा, महेश बने विष्णु, गौरी दुर्गा के रूप में सुभरा दरीपा, गणेश के रूप में यश सिंह, कार्तिक के रूप में अरब पॉल ,सिंह के रूप अभिज्ञान दे, चांदा मुंडा के रूप में सुमंतो एवं अनिक, मां काली के रूप में मीसा भारती, रक्तबीज के रूप रवि वर्मा, देवांश दास, इंद्र के रूप मेंरोबिन कुमार ,योगीनी दुर्गा के रूप में सोनाली दरिपा, सरस्वती के रूप में सोनाक्षी दरिपा, मां लक्ष्मी के रूप में श्रीजा राय ने भूमिका निभायी.

गायकों में मानस राय ,आशीष सिंहा, दिलीप दत्ता, पार्थो सेन गुप्ता, शंकर यूजिया, सैनी दत्ता, मुनमुन बोस , देवजानी दे ,पूनम देवी रहे. म्यूजिक में ऑक्टोपैड पर विशाल मुंडा, तबला पर प्रणब दरिपा, कीबोर्ड पर सुखदेव कर, गिटार पर विवेक सिन्हा, बस गिटार पर सप्तम दरिपा एवं चंडी पाठ में देवांशु चटर्जी, वर्षा पाठ में चंपा बक्शी, राक्षक की आवाज देवाशीष चटर्जी, मैनेजमेंट टीम में रूप कुंडू, मानस घोष,नेहा बोस, बप्पा सेनगुप्ता, सुष्मिता चटर्जी थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola