8 अगस्त को होगी JMM की अहम बैठक, कई बड़े मुद्दों पर होगी चर्चा
झामुमो की जिला स्तरीय बैठक 8 अगस्त को चाईबासा में होगी. इसमें संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की जाएगी.
चाईबासा. पश्चिमी सिंहभूम झामुमो जिला प्रवक्ता बुधराम लागुरी ने जानकारी दी कि जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम के निर्देशानुसार 8 अगस्त को पूर्वाह्न 11 बजे चाईबासा परिसदन में जिला समिति की बैठक आयोजित होगी. बैठक में झामुमो के केंद्रीय सदस्य, जिला पदाधिकारी, प्रखंड व नगर समितियों के अध्यक्ष-सचिव और वर्ग संगठनों के पदाधिकारी शामिल होंगे.
बैठक में 4 अगस्त 2026 को संपन्न दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि व प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम की सफलता और संगठनात्मक रणनीति की समीक्षा होगी व झारखंड आंदोलनकारी शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस आयोजन की रूपरेखा तैयार की जायेगी. प्रवक्ता ने सभी पदाधिकारियों से समय पर उपस्थित होकर अपनी सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुनील कुमार सिन्हा
सुनील कुमार सिन्हा वर्ष 1998 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें विशेष रूप से रेल एवं अन्य समसामयिक खबरों की रिपोर्टिंग में विशेषज्ञता प्राप्त है. उन्होंने स्नातक (ग्रेजुएशन) की शिक्षा प्राप्त की है. अपने लंबे अनुभव, निष्पक्ष दृष्टिकोण और तथ्यपरक रिपोर्टिंग के माध्यम से उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी एक विश्वसनीय पहचान बनाई है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










