डीसी के नाम से फ्रेंड रिक्वेस्ट आए तो रहें सतर्क, देखें - कहीं फर्जी तो नहीं
पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त मनीष कुमार का फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाने का मामला सामने आया है। साइबर सेल मामले की जांच कर रही है, लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
चाईबासा | अगर आपको पश्चिमी सिंहभूम के डीसी मनीष कुमार के नाम से फ्रेंड रिक्वेस्ट आता है तो सतर्क हो जाएं. हो सकता है कि यह कोई साइबर अपराधी हो. दरअसल, पश्चिमी सिंहभूम के डीसी मनीष कुमार के नाम और फोटो का दुरुपयोग कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर फर्जी प्रोफाइल बना दिया गया है. इसे जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है. साइबर सेल को जांच का जिम्मा सौंप दिया गया है. फर्जी प्रोफाइल बनाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है.
प्रशासन ने लोगों को किया अलर्ट
जिला प्रशासन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि कुछ असामाजिक तत्वों ने उपायुक्त मनीष कुमार की आधिकारिक तस्वीर का गलत इस्तेमाल कर फेसबुक पर फर्जी प्रोफाइल तैयार की है. आशंका जताई गई है कि इस प्रोफाइल के जरिए लोगों को गुमराह करने, भ्रामक जानकारी फैलाने या अन्य अवांछित गतिविधियों को अंजाम दिया जा सकता है. उपायुक्त मनीष कुमार ने आम लोगों से अपील की है कि ऐसे किसी भी फर्जी फेसबुक प्रोफाइल, मैसेज या फ्रेंड रिक्वेस्ट से सतर्क रहें. यदि किसी प्रोफाइल के माध्यम से सहायता, पैसे की मांग, निजी जानकारी या किसी तरह का अनुरोध किया जाता है तो उस पर बिल्कुल भरोसा न करें.
साइबर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी
जिला प्रशासन ने लोगों से कहा है कि यदि किसी को इस तरह की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलती है तो इसकी सूचना तुरंत नजदीकी थाना या साइबर क्राइम सेल को दें. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि साइबर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और लोगों से सोशल मीडिया पर सतर्कता बरतने की अपील की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुनील कुमार सिन्हा
सुनील कुमार सिन्हा वर्ष 1998 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें विशेष रूप से रेल एवं अन्य समसामयिक खबरों की रिपोर्टिंग में विशेषज्ञता प्राप्त है. उन्होंने स्नातक (ग्रेजुएशन) की शिक्षा प्राप्त की है. अपने लंबे अनुभव, निष्पक्ष दृष्टिकोण और तथ्यपरक रिपोर्टिंग के माध्यम से उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी एक विश्वसनीय पहचान बनाई है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










