दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक की मौत, दो घायल

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर. (AI Image)

चाईबासा के खूंटा गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में जारी है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, चाईबासा मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के खूंटा गांव के पास दो बाइकों में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. घटना सोमवार शाम 6:30 बजे की है। घायलों की पहचान झींकपानी थाना क्षेत्र के माटागुटु गांव निवासी शिवचरण हेंब्रम (40), खूंटा गांव निवासी मोटाय कालुंडिया ( 42 ) आैर टोंटो थाना के पुरनापानी गांव निवासी घनश्याम सुंडी (18) के रूप में हुई. तीनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल चाईबासा लाया गया. अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच करने के बाद मोटाय कालुंडिया को मृत घोषित कर दिया.

घायला‍ें का अस्पताल में जारी है इलाज

घायल शिवचरण हेंब्रम व घनश्याम सुंडी का अस्पताल में इलाज जारी है. शिवचरण हेंब्रम काे सिर, हाथ और पेट में गंभीर चोटें आई हैं. वहीं, घनश्याम सुंडी का भी सिर और शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोट आई है. घायल शिवचरण हेंब्रम ने बताया - सोमवार को अपने जीजा मोटाय कालुंडिया के साथ एक बाइक पर सवार होकर चाईबासा शहर दवा खरीदने के लिए आ रहे थे. इसी दौरान रास्ते में खूंटा के पास विपरीत दिशा से तेज रफ्तार से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी. इससे तीनों गिर पड़े. दोनों बाइक क्षतिग्रस्त हो गए. घटना की जानकारी मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे. चिकित्सकों ने बताया - शव का पोस्टमार्टम मंगलवार को किया जाएगा.


विज्ञापन
Bhagirathi Mahato

लेखक के बारे में

By Bhagirathi Mahato

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola