इलाज के बीच आर्थिक संकट से जूझ रहे डॉ. किशोर साहू, रिटायरमेंट की बकाया राशि के लिए लगाई गुहार

Updated:
विज्ञापन
सेवानिवृत्त प्राध्यापक डॉ. किशोर साहू ने बकाया भुगतान की लगायी गुहार

टाटा कॉलेज के सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. किशोर साहू ने कोल्हान विश्वविद्यालय से अपने बकाया भुगतान के लिए गुहार लगाई है. इलाज के लिए आर्थिक मदद की है दरकार.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, चाईबासा

टाटा कॉलेज, चाईबासा के हिन्दी विभाग से सेवानिवृत्त प्राध्यापक डॉ. किशोर साहू ने कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलसचिव से रिटायरमेंट के बाद मिलने वाली बकाया राशि का जल्द भुगतान कराने की मांग की है. फिलहाल डॉ. साहू सीएमसी वेलोर में इलाज करा रहे हैं. उन्होंने आर्थिक परेशानी का हवाला देते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील की है.

डॉ. साहू ने अपने आवेदन में बताया कि वे 31 जनवरी 2026 को टाटा कॉलेज के हिन्दी विभाग से सेवानिवृत्त हुए थे. लेकिन अब तक पेंशन के अलावा किसी अन्य सेवानिवृत्ति लाभ का भुगतान नहीं किया गया है. उन्होंने फरवरी 2026 की पेंशन, ग्रेच्युटी, अवकाश नगदीकरण, सामूहिक बीमा और भविष्य निधि (पीएफ) की राशि जल्द जारी करने की मांग की है.

उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर टाटा कॉलेज की ओर से भी जरूरी पत्राचार किया जा चुका है. डॉ. साहू ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मानवीय आधार पर जल्द निर्णय लेने और बकाया राशि का भुगतान कराने का आग्रह किया है.


विज्ञापन
सुनील कुमार सिन्हा

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिन्हा

सुनील कुमार सिन्हा वर्ष 1998 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें विशेष रूप से रेल एवं अन्य समसामयिक खबरों की रिपोर्टिंग में विशेषज्ञता प्राप्त है. उन्होंने स्नातक (ग्रेजुएशन) की शिक्षा प्राप्त की है. अपने लंबे अनुभव, निष्पक्ष दृष्टिकोण और तथ्यपरक रिपोर्टिंग के माध्यम से उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी एक विश्वसनीय पहचान बनाई है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola