दोस्तों को छोड़कर लौट रहे युवक पर धारदार हथियार से हमला, नदी किनारे मिला क्षत-विक्षत शव

Updated:
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

चाईबासा में अज्ञात अपराधियों ने युवक की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी। एक अन्य युवक घायल, पुलिस मामले की जांच में जुटी. इलाके में फैली सनसनी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, चाईबासा

मुफस्सिल थाना अंतर्गत अरगुंडी और कोटसोना गांव के बीच स्थित नदी मेें रविवार को एक युवक का शव मिला. शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. युवक का दोनों हाथ, दोनों पैर और सिर अलग हो गया था. मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के अरगुंडी गांव के मुंडासाई टोला निवासी जोन गागराई (30) के रूप में की गयी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया. लोगों ने बताया कि रविवार सुबह शौच करने गयी महिलाओं ने नदी में शव देखा. इसके बाद आकर लोगों को जानकारी दिया. जानकारी मिलते ही ग्रामीण नदी पहुंचे तो शव की पहचान की गयी.

दोस्तों को छोड़कर वापस लौट रहा था घर

परिजनों के अनुसार मृतक के दोस्त घर आये थे. शनिवार रात करीब 9 बजे उसके दोस्तों को छोड़ने के लिए गांव के उदय जामुदा के साथ आधे रास्ते तक गये थे. जब छोड़कर वापस वे दोनों लौट रहे थे. इसी दौरान पहले से घात लगाये बैठे अपराधियों ने रास्ते में वे दोनों पर हमला कर दिया. अपराधियों ने जोन जामुदा के दोनों हाथ, दोना पैर और सिर अलग कर दिया. उदय का कान पट्टी और कमर के पास चोट आयी है.

ग्रामीणों ने बताया कि होश आने पर उदय भोर करीब चार बजे किसी तरह लहूलुहान होकर घर आया. घायल ने ग्रामीणों को बताया कि करीब 10 की संख्या में अपराधी थे. सभी का मुंह ढका हुआ था. जिसके कारण पहचान नहीं कर सके. बताया कि अपराधियों ने तेजधार हथियार से उसका कानपट्टी पर हमला कर दिया और कमर पर गोली चलायी. गोली कमर के किनारे से होकर निकल गयी. वह किसी तरह रात के अंधेरे में भाग कर जान बचायी. रास्ते में वह गिर कर बेहोश हो गया. भोर करीब चार बजे किसी तरह घर पहुंचा. इधर, पुलिस ने घायल उदय जामुदा को थाना पर लेकर घटना बारे में पूछताछ कर रही है.

मृतक मजदूरी कर एक माह पूर्व आया था घर

परिजनों ने बताया कि मृतक करीब एक माह पूर्व बेंगलूर से मजदूरी कर गांव आया था. फिर कुछ दिन बाद दोबारा बाहर मजदूरी करने जानेवाला था. वह अविवाहित था.

पिता गोपीनाथ जामुदा के बयान पर थाना में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला किया गया है. थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मृतक की अपराधियों ने धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गयी है. घटना की जांच शुरू कर दी है. बताया कि शुरूआती जांच में युवक का धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दिया गया है. जिससे यह स्पष्ट रूप से हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है.



विज्ञापन
Bhagirathi Mahato

लेखक के बारे में

By Bhagirathi Mahato

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola