सावन माह की पहली सोमवारी को शिवालयों में जलाभिषेक कर की पूजा-अर्चना

Updated:
विज्ञापन

शिवालय में पूजा अर्चना करते भक्त

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की. मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखी गईं.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, चाईबासा

विज्ञापन

आज सावन माह की पहली सोमवारी है. सुबह से ही जिले भर के शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी. भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना की.

सूर्योदय से पहले ही शिवभक्त हर-हर महादेव के जयकारे लगाते हुए मंदिरों की ओर निकल पड़े. महिलाएं, पुरुष और बच्चे बेलपत्र, धतूरा, फूल और गंगाजल लेकर कतार में खड़े होकर शिवलिंग पर जल चढ़ाते नजर आये.

शहर के प्रमुख मंदिरों में रही भारी भीड़

शहर के प्रसिद्ध बाबा मंदिर, सिद्धेश्वर नाथ मंदिर, पुलिस लाइन शिव मंदिर, खाकी मंदिर जोड़ा तालाब स्थित शिव मंदिर, शमशान घाट स्थित शिव मंदिर, डोंकासाई स्थित शिव मंदिर सदर बाजार दुर्गा शिव मंदिर, पुलहातु शिव मंदिर, कुम्हारटोली शिव मंदिर, मोची साईं स्थित शिवालयों में सुबह से ही लंबी-लंबी कतारें लगीं. मंदिर समितियों द्वारा भक्तों के लिए जल, प्रसाद और बैठने की व्यवस्था की गयी थी.सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल भी तैनात रहा.

भक्तों का मानना है कि सावन के सोमवार को शिवलिंग पर जलाभिषेक करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. कई महिलाओं ने अपने परिवार की सुख-शांति के लिए व्रत रखकर पूजा की.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola