सावन माह की पहली सोमवार आज, शिवालय सज-धजकर तैयार

Updated:
विज्ञापन
फोटो : झींकपानी स्थित शिवालय | Prabhat Khabar Network

झींकपानी स्थित शिवालय

सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में जलाभिषेक के लिए विशेष तैयारी की गई है. झींकपानी के मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, झींकपानी

सावन माह की पहली सोमवार को शिवालयों में जलाभिषेक व पूजा-अर्चना के लिए भक्त बड़ी संख्या में पहुंचेंगे. भक्तों की सुविधार्थ शिवालयों की साफ-सफाई व सजावट मंदिर समिति की ओर से किया गया है. झींकपानी के पोखरिया बाबा शिवालय, हाकुइयम मंदिर, स्टेशन कालोनी स्थित बाबा रुद्रेश्वर नाथ शिवालय, बिंगतोपांग शिवालय में भक्तों के लिए जलाभिषेक की विशेष व्यवस्था की गयी है.

हाकुइयम मंदिर में सावन माह के प्रत्येक सोमवार को बड़ी संख्या में भक्तों द्वारा जलाभिषेक व पूजा-अर्चना की जाती है. चाईबासा, चक्रधरपुर, सरायकेला-खरसावां सहित कोल्हान के विभिन्न क्षेत्रों से भक्त जलाभिषेक व पूजा-अर्चना के साथ ही यहां की प्राकृतिक सुंदरता के कारण भी खिंचे चले आते हैं. वहीं खेतों के बीच खुले में विराजमान पोखरिया बाबा शिवालय भी भक्तों की आस्था का केंद्र है.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola