न्यूनतम मजदूरी नहीं मिलने पर वन विभाग के खिलाफ मजदूरों ने किया प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

वन विभाग के खिलाफ विरोध करते मजदूर.

झारखंड के चाईबासा में वन विभाग द्वारा पौधे लगाने वाले मजदूरों को निर्धारित न्यूनतम मजदूरी नहीं मिल रही है. यूनियन अध्यक्ष ने इसे श्रम विभाग की लापरवाही बताया है.

विज्ञापन

चाईबासा | टोंटो प्रखंड के पेरतोल गांव में वन विभाग पौधे लगाने में लगे मजदूरों को सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी का भुगतान नहीं कर रहा है. इसको लेकर मंगलवार को मजदूरों ने वन विभाग के विरुद्ध प्रदर्शन किया. मजदूरों ने बताया - झारखंड सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी दर 503 रुपए है. जबकि वन कर्मियों को मात्र 350 रुपए दिया जा रहा है. मजदूरों ने बताया - उन्हें खाते में पैसे नहीं भेजकर हाथ में ही पैसा दिया जाता है. मजदूरी भुगतान में हस्ताक्षर भी नहीं लिया जाता है. झारखंड जेनरल कामगार यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष जॉन मिरन मुंडा ने कहा - सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी दर का भुगतान कहीं नहीं हो रहा है. यह श्रम विभाग की लापरवाही है.


विज्ञापन
Bhagirathi Mahato

लेखक के बारे में

By Bhagirathi Mahato

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola