शिक्षा अधिकारियों की कमी पर बैरम खान ने उठायी आवाज, एनसीपीसीआर में दर्ज करायी शिकायत

Updated:
विज्ञापन

बैरम खान

पश्चिमी सिंहभूम में शिक्षा अधिकारियों की कमी को लेकर बैरम खान ने एनसीपीसीआर में शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने रिक्त पदों पर जल्द नियुक्ति की मांग की है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, चक्रधरपुर

पश्चिमी सिंहभूम में शिक्षा अधिकारियों की भारी कमी को लेकर प्रकाशित खबर के बाद मानवाधिकार कार्यकर्ता बैरम खान ने राज्य सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है. उन्होंने कहा कि 18 शैक्षणिक प्रखंडों की व्यवस्था केवल तीन अधिकारियों के भरोसे चलना बच्चों के शिक्षा अधिकार के साथ अन्याय है.

उन्होंने इस मामले की शिकायत राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर), झारखंड सरकार, मुख्य सचिव और स्कूली शिक्षा विभाग को भेजी है. बैरम खान ने सभी रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति, अतिरिक्त प्रभार समाप्त करने तथा विद्यालयों की निगरानी व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है.


विज्ञापन
शीन अनवर

लेखक के बारे में

By शीन अनवर

शीन अनवर वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक एवं स्नातकोत्तर तथा बी एड किया है. राजनीति, धर्म, शिक्षा के क्षेत्र में इन्होंने लंबा काम किया है. डिजिटल जर्नलिज्म में 5 साल का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola