टाटा स्टील फाउंडेशन में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
जानकारी देते अतिथि अगस्तीन कुल्लू
टाटा स्टील फाउंडेशन ने चाईबासा में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें छात्रों को यातायात नियमों और गुड समरिटर्न योजना की जानकारी दी गई.
चाईबासा: टाटा स्टील फाउंडेशन मल्टी स्किल्स सेंटर में विद्यार्थियों के लिए सड़क सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को सुरक्षित वाहन संचालन और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना था. मुख्य अतिथि सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य सह अधिवक्ता राजाराम गुप्ता ने यातायात नियमों के कड़ाई से पालन पर जोर दिया.
छात्रों ने नियम मानने की ली शपथ
उन्होंने दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए झारखंड सरकार की ‘गुड समरिटर्न योजना’ और ‘हिट एंड रन’ के प्रावधानों की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाकर किसी का जीवन बचाया जा सकता है. विशिष्ट अतिथि बार एसोसिएशन महासचिव अगस्तिन कुल्लू ने हेलमेट, सीट बेल्ट के उपयोग, गति सीमा और नशे में वाहन न चलाने की अपील की. विद्यार्थियों ने नियमों का पालन करने व दूसरों को जागरूक करने की शपथ ली. मौके पर टाटा स्टील फाउंडेशन के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर शंखनिल बासु सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










