Chaibasa News : बालक में झींकपानी व बालिका में जगन्नाथपुर विजेता

Published by : AKASH Updated At : 07 Nov 2025 11:31 PM

विज्ञापन

. झारखंड शिक्षा परियोजना द्वारा आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलो झारखंड फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को हो गया.

विज्ञापन

चाईबासा.

झारखंड शिक्षा परियोजना द्वारा आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलो झारखंड फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को हो गया. शुक्रवार को अंडर-17 बालक एवं अंडर – 17 बालिका वर्ग का मैच खेला गया. स्थानीय एसएसए मैदान में खेले गये बालक वर्ग का फाइनल मैच झींकपानी और बंदगांव प्रखंड के बीच खेला गया. इसमें झींकपानी ने बंदगांव टीम को ट्राई ब्रेकर में 5-4 गोल से पराजित कर दिया. वहीं बालिका वर्ग का मैच जगन्नाथपुर प्रखंड और चक्रधरपुर प्रखंड के बीच खेला गया. इसमें जगन्नाथपुर प्रखंड ने चक्रधरपुर को 1-0 गोल से पराजित कर विजेता बना. विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान किया गया.

परियोजना के एडीपीओ शिव कुमार मल्लिक ने बताया कि विजेता टीम रांची में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी. इस मौके पर एपीओ सुभाष हेंब्रम, एसएसए के पदाधिकारी अर्जुन बानरा, सुशील सिंकु, मानकी कुदादा, अंजनी सिंह, अश्विनी ठाकुर, मुकेश कुमार , भूपेंद्र कुमार, शिवानी सिंह तिरिया, स्वीटी सिंह, मनीषा सुंडी, आशुतोष कुमार, ललिता लुगुन, लव आल्डा, मानकी कुदादा आदि उपस्थित थे

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKASH

लेखक के बारे में

By AKASH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola