Chaibasa News : स्वदेशी वस्तुओं के इस्तेमाल से भारत बनेगा आत्मनिर्भर : तुबिद
Published by : AKASH Updated At : 06 Nov 2025 11:04 PM
विज्ञापन
टोंटो स्थित भाजपा के जिला कार्यालय में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत चाईबासा विधानसभा स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया.
विज्ञापन
चाईबासा.
टोंटो स्थित भाजपा के जिला कार्यालय में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत चाईबासा विधानसभा स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया. बैठक का संचालन जिला महामंत्री प्रताप कटिहार महतो ने किया. भाजपा के जिलाध्यक्ष संजय पांडे ने अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए आत्मनिर्भर संकल्प भारत की विशेषता को बताया. साथ ही संगठन द्वारा चलाए जा रहे अभियान की जानकारी दी. इसके तहत आगामी दिनों में सभी कार्यकर्ता अपनी-अपनी पंचायत के घर-घर जाकर स्वदेशी व विदेशी वस्तुओं की सूची वितरण करेंगे. लोगों से आग्रह करेंगे कि अधिक से अधिक स्वदेशी वस्तुओं का ही प्रयोग करें. ताकि हमारा देश आत्मनिर्भर बन सके. हमारी अर्थव्यवस्था सशक्त हो जाये. सम्मेलन को पूर्व विधायक जवाहरलाल बानरा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य सतीश पुरी व जेबी तुबिद ने संबोधित किया. जेबी तुबिद ने कहा कि वर्तमान केंद्र की सरकार आत्मनिर्भर भारत के लिए कटिबद्ध है. हम सभी को ऑनलाइन खरीदारी से बचना होगा. तभी हम और सशक्त होंगे. आज देश की अर्थव्यवस्था इतनी मजबूत होती जा रही है कि कई वैश्विक देश हमारे साथ वैश्विक रिश्ते बनाने के लिए उत्सुक दिख रहे हैं. यह नरेंद्र मोदी की दूरगामी सोच का परिणाम है. हमारे देश में हवाई जहाज, ट्रेन और सैन्य सामग्री निर्मित हो रहे हैं. हम उसका निर्यात भी कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि भारत विश्व गुरु बनेगा और पूरे विश्व का नेतृत्व करेगा. इसके लिए स्वदेशी वस्तुओं को अपनाना होगा.बैठक में ये हुए शामिल
बैठक में तीरथ जमुदा, जय किशन बिरुली, अनंत शयनम, इंद्रजीत सामद, पंकज खिरवाल, मुकेश सिंह, जितेंद्र नाथ ओझा, विप्लव सिंह, द्वारिका शर्मा, प्रसन्न बिरुवा, रूपा दास, सुखमति बिरुवा, सुमन गागराई, मृदुला निषाद, वीरेंद्र कुमार, राकेश पोद्दार, रोहित दास, मृदुल निषाद, पंकज टोप्पो, जगदीश निषाद, मोटू करवा व सुभाष पड़िया आदि शामिल हुए.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










