Chaibasa News : उखुंडा सेक्शन में 14 दिनों से 27 हाथियों का झुंड मचा रहा उत्पात

Published by : ATUL PATHAK Updated At : 20 Jun 2025 9:41 PM

विज्ञापन

घरों में घुसकर धान-चावल खा रहे हाथी, फसल और राशन को नुकसान

विज्ञापन

जैंतगढ़. ओडिशा के चंपुआ रेंज अंतर्गत उखुंडा सेक्शन में हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है. 27 हाथियों का एक बड़ा झुंड पिछले दो सप्ताह से अधिक समय से क्षेत्र में लगातार उत्पात मचा रहा है. जैसे ही शाम ढलती है, यह झुंड मुख्य सड़कों पर विचरण करता है और रात के अंधेरे में गांवों में घुसकर घरों को नुकसान पहुंचाता है. इससे ग्रामीणों में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है.

हर रात नयी जगह, हर दिन नया डर:

दिनभर हाथियों का यह झुंड कभी अखंड, कभी बारिया, तो कभी टुनटुन के जंगलों में रहता है. शाम होते ही ये हाथी सड़कों पर आ जाते हैं और ग्रामीण इलाकों में घुसकर घरों में सेंध मारते हैं. धान और चावल जैसे खाद्य सामग्री को खा रहे हैं, जिससे ग्रामीणों की जीवन भर की मेहनत पर पानी फिर रहा है. वन विभाग बेबस, दस्ता विफल

हालांकि वन विभाग की ओर से एक विशेष दस्ता तैनात किया गया है, लेकिन वह हाथियों को खदेड़ने में अब तक असफल रहा है. इस झुंड में 8 नर, 13 मादा और 6 हाथी बच्चे शामिल हैं. ये हाथी झलियाबेड़ा और केमुंडिया के जंगलों के बीच बसे आबादी वाले गांवों जैसे केमुंडिया, पद्मपुर, मालीपशी, झलियाबेड़ा और बरधाना में लगातार घूम रहे हैं. बीती रात पद्मपुर गांव में हाथियों ने तीन घरों की धान की फसल पूरी तरह से नष्ट कर दिया. गांव के जीतूक्षण नायक, जो अपनी बेटी की शादी के लिए महीनों से राशन जमा कर रहे थे. हाथियों द्वारा सारा अनाज खा जाने के बाद वे टूट चुके हैं.

ग्रामीण बोले- हाथियों को जंगल में खदेड़ा जाये:

डरे हुए ग्रामीण वन विभाग से विशेष ””हाथी भगाओ दस्ता”” को बुलाकर झुंड को जंगल में वापस खदेड़ने की मांग कर रहे हैं. साथ ही प्रभावित परिवारों को तत्काल मुआवजा और राहत दी जाए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola