Chaibasa News : आर्यन, सुभायन व गौरव का शानदार प्रदर्शन

Published by : AKASH Updated At : 06 Nov 2025 11:10 PM

विज्ञापन

पश्चिमी सिंहभूम जिला शतरंज संघ द्वारा आयोजित पांच दिवसीय “रुंगटा सीमेंट ऑल इंडिया ओपन फिडे रेटिंग शतरंज चैंपियनशिप” के दूसरे दिन गुरुवार को दो चक्रों के खेल खेला गया.

विज्ञापन

चाईबासा.

पश्चिमी सिंहभूम जिला शतरंज संघ द्वारा आयोजित पांच दिवसीय “रुंगटा सीमेंट ऑल इंडिया ओपन फिडे रेटिंग शतरंज चैंपियनशिप” के दूसरे दिन गुरुवार को दो चक्रों के खेल खेला गया. तीसरे चक्र का उद्घाटन असीम कुमार सिंह (महासचिव, पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ) ने किया. उन्होंने घोषणा की कि विजेता खिलाड़ियों को 30 नवंबर को रांची में होने वाले भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका वनडे मैच के दो पास दिये जायेंगे. प्रमुख मुकाबलों में आर्यन वाष्र्णेय ने अरहान चटर्जी को हराया, सुभायन कुंडू ने देवांजन ससमल को, कुमार गौरव ने स्वर्णवा राय को व श्रेयांश शुभम पटनायक ने ऋषभ कुमार को मात दी. अमित तिवारी और शैलेश जायसवाल का खेल ड्रॉ रहा.

चौथे चक्र का उद्घाटन चाल उपायुक्त चंदन कुमार ने की. उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि भविष्य में चाईबासा से इंटरनेशनल मास्टर और ग्रैंडमास्टर स्तर के खिलाड़ी भी उभर सकते हैं. चौथे चक्र में आर्यन ने बिहार के शुभम कुमार को हराया व बिहार के कुमार गौरव ने झारखंड के उमेश शाह को परास्त किया. मुख्य निर्णायक अतरराष्ट्रीय आर्बिटर विशाल कुमार मिंज रहे. मौके पर मुकुंद रूंगटा (अध्यक्ष), बसंत खंडेलवाल (महासचिव), सुशील चौमाल, जहांगीर आलम, अनंत लाल विश्वकर्मा, सुब्रत चंद्र त्रिपाठी, पुरुषोत्तम सराफ, अर्पित खिरवाल, जयदेव चंद्र त्रिपाठी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKASH

लेखक के बारे में

By AKASH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola