Chaibasa News : शारदा आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका और सहायिका को हटाने की मांग
Published by : AKASH Updated At : 06 Nov 2025 10:57 PM
विज्ञापन
सवनियां पंचायत के ग्राम शारदा में मुंडा सोमा मुंडरी की अध्यक्षता में बैठक हुई.
विज्ञापन
बंदगांव.
सवनियां पंचायत के ग्राम शारदा में मुंडा सोमा मुंडरी की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका बसंती भेंगरा और सहायिका राड़ी चुटिया पूर्ति को हटाने की मांग उठी. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सेविका अपने घर में आंगनबाड़ी केंद्र चलाती है. सही समय पर केंद्र नहीं खोलती और पोषाहार भी उचित समय पर नहीं देती है. ग्रामीणों ने कहा कि सेविका व सहायिका को कई बार समझाया गया, पर मानने को तैयार नहीं है. सेविका द्वारा ग्रामीणों को डराया-धमकाया भी जाता है. यदि सेविका को जल्द नहीं हटाया गया, तो ग्रामीण सीडीपीओ कार्यालय का घेराव करेंगे. बंदगांव की सीडीपीओ बिंदु ने बताया कि इस संबंध में ग्रामीणों की लिखित शिकायत मिली है. विभाग ने सेविका तथा सहायिका के खिलाफ दो बार शोकॉज जारी किया है. जांच कर उचित कार्रवाई के लिए वरीय पदाधिकारी को सूचित किया जायेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










