ePaper

Chaibasa News : मजदूर विरोधी नीतियों व स्थानीय युवाओं की उपेक्षा पर विरोध-प्रदर्शन का निर्णय

Updated at : 03 Nov 2025 11:48 PM (IST)
विज्ञापन
Chaibasa News : मजदूर विरोधी नीतियों व स्थानीय युवाओं की उपेक्षा पर विरोध-प्रदर्शन का निर्णय

झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन कार्यालय में रविवार देर शाम केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडेय की अध्यक्षता में गुवा अयस्क खान में कार्यरत स्थायी मजदूरों की बैठक हुई.

विज्ञापन

गुवा.

झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन कार्यालय में रविवार देर शाम केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडेय की अध्यक्षता में गुवा अयस्क खान में कार्यरत स्थायी मजदूरों की बैठक हुई. बैठक में सेल प्रबंधन की मजदूर विरोधी नीतियों और मजदूरों से जुड़ी कई समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गयी.

आरोप लगाया गया कि सेल प्रबंधन स्थानीय शिक्षित एवं योग्य बेरोजगार युवाओं, विशेषकर माइनिंग, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और सिविल जैसे तकनीकी क्षेत्रों में डिप्लोमा या आइटीआइ धारक युवाओं की उपेक्षा कर बाहरी लोगों की नियुक्ति कर रहा है, जिससे स्थानीय कर्मियों में असंतोष बढ़ रहा है. मजदूरों ने गुवा क्षेत्र में चिकित्सा, स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा के स्तर में गिरावट की भी चिंता व्यक्त की, जो आम लोगों के स्वास्थ्य और बच्चों के भविष्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल रही है. बैठक के अंत में यह निर्णय लिया गया कि संघ अपनी मांगों को लेकर जल्द ही सेल प्रबंधन से औपचारिक वार्ता करेगा और यदि प्रबंधन उनकी मांगों को अनसुना करता है, तो मजदूर गुवा अयस्क खान का उत्पादन बंद करने को विवश होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKASH

लेखक के बारे में

By AKASH

AKASH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola