Chaibasa News : कांग्रेस ने ''''''''वोट चोरी गद्दी छोड़ो'''''''' हस्ताक्षर अभियान की समीक्षा की
Published by : AKASH Updated At : 30 Oct 2025 11:21 PM
जिला कांग्रेस द्वारा जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई की अध्यक्षता में गुरुवार को महत्वपूर्ण बैठक हुई. इसमें जिला के पर्यवेक्षक पूर्व सांसद डॉ प्रदीप कुमार बलमुचू शामिल हुए.
चाईबासा.
जिला कांग्रेस द्वारा जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई की अध्यक्षता में गुरुवार को महत्वपूर्ण बैठक हुई. इसमें जिला के पर्यवेक्षक पूर्व सांसद डॉ प्रदीप कुमार बलमुचू शामिल हुए. बैठक में वोट चोरी गद्दी छोड़ अभियान की समीक्षा की गयी. इसमें कुछ प्रखंड अध्यक्षों ने हस्ताक्षर अभियान की मूल प्रति जिलाध्यक्ष के पास जमा नहीं किया व कुछ लोगों ने इस अभियान को लेकर अपना दिलचस्पी नहीं दिखाई. इसपर गंभीरता पूर्वक विचार- विमर्श किया गया.कर्तव्यों के प्रति ईमानदारी दिखाना होगा, तभी संगठन मजबूत होगा
इस पर मंथन करते हुए डॉ बलमुचू ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए जिले के हरेक कार्यकर्ता का योगदान महत्वपूर्ण है. सबको निष्ठापूर्वक अपने कर्तव्यों के प्रति ईमानदारी दिखाना होगा, तभी संगठन मजबूत होगा. उन्होंने सभी प्रखंड अध्यक्षों से कहा कि सभी अपने -अपने पंचायतों की कमेटी यथाशीघ्र पूरा कर जिलाध्यक्ष को सौंपने का काम करेंगे. जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई ने कहा कि संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए सभी जिम्मेदार पदाधिकारियों को लोगों के बीच जाना चाहिए. उनकी छोटी-मोटी जन समस्याओं की समाधान करने का प्रयास करना चाहिए. बैठक में पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुनीत शर्मा, भारत जोड़ो यात्री दीनबंधु बोयपाई, लक्ष्मण हांसदा, सुरेश चंद्र सावैंया, कैरा बिरुवा, जानवी कुदादा, जगदीश सुंडी, मंजू बिरुवा, लियोनार्ड बोदरा, जया सावैंया, अविनाश कोड़ा, सकारी दोंगो, मो सलीम, भूषण बिरुवा व रामसिंह सावैयां आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










