Chaibasa News : तानों से परेशान भतीजे ने टांगी से की बुआ की हत्या

Published by : ATUL PATHAK Updated At : 12 Apr 2026 11:29 PM

विज्ञापन

कुचिका नदी से हत्या में प्रयुक्त टांगी बरामदसाक्ष्य मिटाने के लिए शव गड्ढे में छिपाया

विज्ञापन

नोवामुंडी/जगन्नाथपुर. पश्चिमी सिंहभूम जिले के जेटेया थाना क्षेत्र में भतीजे ने तानों व अंधविश्वास के डर से अपनी बुआ की टांगी (कुल्हाड़ी) से काटकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी भतीजे गागा गागराई (30) को गिरफ्तार कर लिया है. उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया है. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर नदी से टांगी, खून लगी मिट्टी और अन्य साक्ष्य बरामद कर लिये हैं. इस सफल उद्भेदन में संजीत कुमार रजक, बासुदेव मुंडा और सैट-56 के जवानों की अहम भूमिका रही. आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

दूसरे भतीजे ने लापता का मामला दर्ज कराया था:

दरअसल, मृतका टुरिया गागराई (50) के एक अन्य भतीजे राकेश सिंकु ने 10 अप्रैल, 2026 को जेटेया थाने में अपनी बुआ की हत्या की आशंका जताते हुए मामला दर्ज कराया. राकेश ने पुलिस को बताया कि उसकी बुआ अचानक लापता हैं. घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी बोअस गुंडु के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया.

खून से सने कपड़ों से मिला सुराग

पुलिस को जांच के दौरान घटनास्थल के पास से खून से सनी एक हरी टी-शर्ट और नीली पैंट मिली. ग्रामीणों ने बताया कि उक्त कपड़े गागा गागराई के हैं. संदेह के आधार पर पुलिस ने गागा को हिरासत में लिया और कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. आरोपी ने बताया कि वह बुआ के तानों और अंधविश्वास के डर के कारण मानसिक तनाव में था, जिसके चलते उसने हत्या की योजना बनायी.

गागा ने रास्ते में घात लगाकर किया हमला, नदी में फेंकी टांगी

पूछताछ में यह बात सामने आयी कि 9 अप्रैल, 2026 की रात करीब 8:30 बजे, गागा ने रास्ते में घात लगाकर टुरिया गगराई पर टांगी से हमला किया. उसने पहले पेट पर वार किया. वह गिर गयीं, तो सिर पर जोरदार प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया. साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से उसने शव को 500 मीटर दूर एक गड्ढे में छिपा दिया. टांगी को कुचिका नदी में फेंक दिया.

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola