कोल्हान दौरे के बाद चाईबासा पहुंचे बाबूलाल मरांडी, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

Author Sunil kr sinha|Edited by Sweta Vaidya
Updated:
विज्ञापन

स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network

कोल्हान दौरे के बाद चाईबासा पहुंचे बाबूलाल मरांडी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। संगठन की मजबूती और क्षेत्रीय विकास पर हुई चर्चा।

विज्ञापन

संवाददाता, चाईबासा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, झारखंड विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने तीन दिवसीय कोल्हान दौरे के क्रम में मंगलवार को संपूर्ण सारंडा क्षेत्र का भ्रमण करने के बाद चाईबासा लौटे. सर्किट हाउस पहुंचने पर भाजपा नगर अध्यक्ष राकेश पोद्दार के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया. इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने, कोल्हान क्षेत्र के विकास तथा जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर संक्षिप्त चर्चा हुई. कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि मरांडी का दौरा क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और संगठन को और सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण साबित होगा. स्वागत कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, प्रदेश उपाध्यक्ष गीता कोड़ा, पूर्व मंत्री बड़कुवंर गागराई, जेबी तुबिद सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे.


विज्ञापन
सुनील कुमार सिन्हा

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिन्हा

सुनील कुमार सिन्हा वर्ष 1998 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें विशेष रूप से रेल एवं अन्य समसामयिक खबरों की रिपोर्टिंग में विशेषज्ञता प्राप्त है. उन्होंने स्नातक (ग्रेजुएशन) की शिक्षा प्राप्त की है. अपने लंबे अनुभव, निष्पक्ष दृष्टिकोण और तथ्यपरक रिपोर्टिंग के माध्यम से उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी एक विश्वसनीय पहचान बनाई है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola