सरायकेला को हरा संत जेवियर चाईबासा बना प्रमंडल चैंपियन, अब राज्य स्तर पर दिखाएगा दम

Updated:
विज्ञापन

विजेता टीम के साथ अतिथिगण | Prabhat Khabar Network

कोल्हान प्रमंडल स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल में संत जेवियर चाईबासा ने सरायकेला को हराकर खिताब जीता। अब टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपना दम दिखाएगी।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, चाईबासा

आपके शहर में

विज्ञापन

जमशेदपुर में आयोजित कोल्हान प्रमंडल स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता के अंडर-15 वर्ग में संत जेवियर बालक उच्च विद्यालय चाईबासा की टीम चैंपियन बनी है. रोमांचक फाइनल मुकाबले में चाईबासा ने सरायकेला की टीम को 1-0 से शिकस्त दी. इस खिताबी जीत के साथ ही अब यह टीम राज्य स्तरीय सुब्रतो कप में कोल्हान प्रमंडल का प्रतिनिधित्व करेगी. विजेता बनकर चाईबासा लौटने पर स्कूल परिसर में खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया. समारोह के मुख्य अतिथि फादर कामिल हेंब्रम ने विजेता टीम को सम्मानित करते हुए कहा कि आज के दौर में पढ़ाई के साथ खेलकूद भी जरूरी है और मेहनत ही सफलता की कुंजी है. वहीं, प्रधानाध्यापक फादर युजिन एक्का ने छात्रों को जीवन के हर मोड़ पर अनुशासन और कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ने की सीख दी. गौरतलब हो कि संत जेवियर्स की अंडर-15 टीम इस सीजन में प्रखंड और जिला स्तर के बाद अब प्रमंडल स्तर पर भी अजेय रही है. इस मौके पर फादर बलदेव हेंब्रम, ब्रदर अनिल, कोच प्रमोद, बोनीफास कोडाह, केदार प्रधान, शेखर मिंज व विद्यालय के शिक्षक-कर्मचारी उपस्थित थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola