लगातार हो रही बारिश से फसलों को हो रहा नुकसान, सड़कों पर जलजमाव, जानें अभी क्या है स्थिति

Updated:
विज्ञापन

लगातार हो रही बारिश से सड़कों पर जलजमाव.

जैंतगढ़ और चंपुआ में भारी बारिश से जनजीवन बेपटरी हो गया है. सड़कों पर जलजमाव और धूप न निकलने से किसानों की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो रही हैं.

विज्ञापन

जैंतगढ़ : बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के कारण क्षेत्र में पिछले चार दिनों से हो रही चक्रवातीय मूसलाधार बारिश से जैंतगढ़ और इसके आसपास के चंपुआ समेत कई इलाकों में जनजीवन पूरी तरह बेपटरी हो गया है. शुक्रवार शाम 4 बजे से शुरू हुई झमाझम बारिश बिना रुके सोमवार तक लगातार बरसती रही. इस 96 घंटे की अनवरत बारिश के दौरान 253 मिमी वर्षा दर्ज की गयी. इसके कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा.

आपके शहर में

विज्ञापन

भारी बारिश से कई गांवों का संपर्क कटा

जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण जैंतगढ़ के नया बाजार समेत कई निचले इलाकों की सड़कें नालों में तब्दील हो चुकी हैं. विधायक फंड से सड़कें तो बना दी गयीं, लेकिन नाली का निर्माण नहीं होने से बारिश का सारा पानी सीधा लोगों के घरों और दुकानों में घुस रहा है. साथ ही पुल व सड़कें डूबने से कई गांवों का संपर्क पूरी तरह टूट चुका है.


बारिश से बर्बाद हो रही फसल.
बारिश से बर्बाद हो रही फसल.

धूप के अभाव में बर्बाद हो रही फसलें

15 दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण सूर्यदेव के दर्शन दुर्लभ हो गये हैं. इस मूसलाधार बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी है. सब्जियों में कीड़े लगने लगे हैं. इससे भिंडी, गोभी, टमाटर के बाद अब धान के पौधों में भी कीड़े लगने शुरू हो गये हैं. धूप के अभाव में किसानों की अच्छी-खासी फसल बर्बाद हो रही है. भारी बारिश के कारण खेतों में डाला गया कीमती खाद भी पानी के साथ बह गयी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola