पारिवारिक विवाद में 42 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान

Updated:
विज्ञापन
पारवारिक विवाद में 42 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान

चाईबासा के लुपुंगुटु गांव में 42 वर्षीय व्यक्ति ने पारिवारिक विवाद के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या की. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, चाईबासा

मुफ्फसिल थाना अंतर्गत लुपुंगुटु गांव में एक 42 वर्षीय व्यक्ति ने पारिवारिक विवाद में घर के बाहर इमली पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान लुपुंगुटु गांव के कुम्हारटोला निवासी जकड़ा देवगम के रूप में की गयी. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस गांव पहुंची और ग्रामीणों की मदद से फांसी के फंदे को काटकर शव नीचे उतारा. इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए शव को सदर अस्पताल लाया गया. गुरूवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया.

बच्चों ने देखा था सबसे पहले पिता का शव

ग्रामीणों ने बताया कि गुरूवार शाम जकड़ा देवगम को गांव स्थित एक इमली पेड़ पर रस्सी के फंदे से फांसी पर लटका पाया. बच्चों ने पिता को फांसी के फंदे पर लटका देखा. इसके बाद घर आकर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी. जानकारी मिलते ही ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे. इसके बाद ग्रामीण मुंडा ने पुलिस को घटना की जानकारी दी. ग्रामीणों ने बताया कि उस समय मृतक की पत्नी पड़ोस के घर में थी. घर में बच्चे ही थे. वह पांच बच्चों का पिता था. वह मजदूरी करता था. पत्नी ने बताया कि घर में कुछ न कुछ बातों पर कहसुनी हाेते रहती है. लेकिन पति का आत्महत्या करने का कारणों का पता नहीं है. इधर, पुलिस जकड़ा देवगम का आत्महत्या करने का कारणों की जांच में जुटी है.


विज्ञापन
Bhagirathi Mahato

लेखक के बारे में

By Bhagirathi Mahato

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola