चाईबासा: घर के आंगन में फन फैलाए खड़ा था नाग, प्रखंड प्रमुख ने संभाला मोर्चा और जंगल में छोड़ा

Updated:
विज्ञापन

सांप को रेस्क्यू करके जंगल में छोड़ते हुए प्रखंड प्रमुख | प्रभात खबर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चाईबासा के खूंटपानी में एक स्पेक्टिकल कोबरा के घर के आंगन में पहुंचने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया. प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा ने खुद सांप को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा. उन्होंने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है.

विज्ञापन

चाईबासा. खूंटपानी प्रखंड के लुपुंगगुटू गांव में मंगलवार को एक स्पेक्टिकल कोबरा (नाग सांप) के घर के आंगन में पहुंचने से लोगों में हड़कंप मच गया. सांप जंगल की ओर से भटकते हुए प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा के घर तक पहुंच गया था. उन्होंने सावधानीपूर्वक सांप को रेस्क्यू किया और बाद में सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया.

विज्ञापन

प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा ने बताया कि यह उनका दूसरा सफल सांप रेस्क्यू है. इससे पहले उन्होंने एक अजगर को भी सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर वन विभाग को सौंपा था. उन्होंने कहा कि बारिश के मौसम में सांप अपने प्राकृतिक आवास से निकलकर कई बार घरों और आबादी वाले इलाकों तक पहुंच जाते हैं. ऐसे में लोगों को घबराने के बजाय सावधानी बरतनी चाहिए.

उन्होंने कहा कि सांप पर्यावरण और प्रकृति का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं. इसलिए उन्हें मारने के बजाय सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर प्राकृतिक आवास में छोड़ने का प्रयास किया जाना चाहिए. उन्होंने लोगों से सांप को छेड़ने या खुद पकड़ने का प्रयास नहीं करने की अपील की, क्योंकि ऐसा करना जानलेवा हो सकता है.

उन्होंने लोगों को सलाह दी कि रात में सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करें और अंधेरे में घर से बाहर निकलते समय टॉर्च का उपयोग करें. खेतों में जाते समय जूते-चप्पल पहनें और सावधानी के लिए लाठी साथ रखें. सांप के काटने की स्थिति में झाड़-फूंक या ओझा-गुनी के चक्कर में न पड़ें और तत्काल अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकीय उपचार कराएं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola