Amit Shah in Jharkhand: चाईबासा में इस चीज से बनी विशेष टोपी और हार पहनाकर किया गया अमित शाह का स्वागत

चाईबासा के टाटा कॉलेज ग्राउंड में आयोजित ‘विजय संकल्प महारैली’ में उन्हें एक विशेष प्रकार की प्राकृतिक टोपी पहनायी गयी. विशेष प्रकार का हार भी पहनाया गया. श्री शाह को शॉल और स्मृति चिह्न के अलावा भी कई चीजें भेंट की गयीं, लेकिन जिस टोपी और माला से उनका स्वागत किया गया, वह विशेष था.
Amit Shah in Jharkhand: झारखंड के दौरे पर आये भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया गया. चाईबासा के टाटा कॉलेज ग्राउंड में आयोजित ‘विजय संकल्प महारैली’ में उन्हें एक विशेष प्रकार की प्राकृतिक टोपी पहनायी गयी. विशेष प्रकार का हार भी पहनाया गया. श्री शाह को शॉल और स्मृति चिह्न के अलावा भी कई चीजें भेंट की गयीं, लेकिन जिस टोपी और माला से उनका स्वागत किया गया, वह विशेष था.
टोपी और हार झारखंड में पाये जाने वाले विशेष पत्ते से बने थे. जिस पत्ते से इस टोपी और हार का निर्माण किया गया था, उसे पश्चिमी सिंहभूम में ‘सियाली’ कहा जाता है. इस टोपी को ‘सियाली पत्ता की टोपी’ और ‘सियाली पत्ता का हार’ कहते हैं. टाटा कॉलेज ग्राउंड में आयोजित विजय संकल्प महारैली के लिए चाईबासा पहुंचे भाजपा के सबसे बड़े नेताओं में शुमार अमित शाह का विशेष स्वागत किया गया. मंच पर आते ही उन्हें सियाली पत्ता की टोपी और इसी पत्ते से बना हार पहनाया गया.
इससे पहले टाटा कॉलेज ग्राउंड में बने हेलिपैड पर झारखंड प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का स्वागत किया. प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा और रघुवर दास ने हेलिपैड पर अमित शाह को फूल और गुलदस्ता देकर उनकी अगवानी की. इसके बाद जब वह मंच पर पहुंचे, तो चाईबासा में बनी विशेष टोपी और हार पहनाया गया. इसके जरिये पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया गया. सिंहभूम लोकसभा प्रवास कार्यक्रम के जिला प्रभारी उदय सिंहदेव ने विजय संकल्प महारैली में पत्तों से बने पारंपरिक माला व टोपी अमित शाह को भेंट की. पत्तों से बनी यह टोपी पश्चिमी सिंहभूम के पड़ोस में स्थित सरायकेला-खरसावां जिला के कुचाई से बनाकर लायी गयी थी.
Also Read: अमित शाह ने हेमंत सरकार को बदलने का BJP को दिलाया संकल्प, झारखंड में घुसपैठ पर जमकर बरसे
यहां बताना प्रासंगिक होगा कि अमित शाह की महारैली में भारी भीड़ उमड़ी थी. अमित शाह का कार्यक्रम खत्म होने के बाद भी लोगों का आना जारी था. हालांकि, सुबह में भीड़ बिल्कुल नहीं थी, लेकिन जब अमित शाह का हेलिकॉप्टर चाईबासा में दिखा, तो पूरा शामियाना फुल हो गया. सारी कुर्सियां भर गयीं. कार्यक्रम के बाद राज्य के अलग-अलग हिस्से से आये भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गयी थी.
भोजन के लिए टाटा कॉलेज ग्राउंड में 18 काउंटर बनाये गये थे. महिला और पुरुष कार्यकर्ताओं के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गयी थी, ताकि किसी को कोई परेशानी न हो. बता दें कि अमित शाह ने यहां से वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव और झारखंड विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान का शंखनाद किया. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे 2024 के चुनाव में भाजपा को जितायें. भाजपा झारखंड का विकास करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




