Chaibasa News : मेला जा रहे स्कूटी सवार युवक की दुर्घटना में मौत, युवती गंभीर
Updated at : 03 Apr 2026 11:46 PM (IST)
विज्ञापन

पिता के मना करने पर भी मेला देखने निकला था सोमनाथ
विज्ञापन
मझगांव. मझगांव-जैंतगढ़ मुख्य पथ पर गुरुवार की रात में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके साथ सवार युवती गंभीर रूप से घायल है. घटना गुरुवार रात लगभग 11:00 बजे गुडगांव चौक के समीप हुई. मृतक की पहचान कुमारडुंगी थाना के छोटालुंती निवासी 22 वर्षीय सोमनाथ बालमुचू के रूप में हुई है. वहीं, घायल युवती बामेदिरी निवासी 18 वर्षीय बामाई हेम्ब्रम बतायी जा रही है.
अस्पताल में भर्ती युवती की हालत नाजुक:
जानकारी के अनुसार सोमनाथ और बामाई एक ही स्कूटी से मझगांव प्रखंड के कोयो (आखड़ी) मेला देखने जा रहे थे. इसी दौरान गुडगांव चौक के पास वे सड़क किनारे खून से लथपथ और बेसुध पड़े मिले. मेला देखने जा रहे अन्य राहगीरों ने तुरंत इसकी सूचना मझगांव पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को इलाज के लिए मझगांव रेफरल अस्पताल ले गयी. यहां डॉ रंजीत मुर्मू ने सोमनाथ बालमुचू को मृत घोषित कर दिया. वहीं युवती के सिर व शरीर में गंभीर चोट लगी है. उसकी हालत नाजुक बनी है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रात में थाना ले गयी. सुबह में पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. दुर्घटना कैसे हुई, इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल सकी है. पुलिस छानबीन में जुट गयी है. मृतक के पिता कुशनू बालमुचू को खबर मिलते ही मझगांव पहुंचकर अपने बेटे को देखकर रो पडे. पिता ने बताया कि वे अपने पुत्र को रात में मेला जाने के लिए मना कर रहे थे, पर वह नहीं माना. अगर मान लिया होता तो यह घटना नहीं होती.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




