छतु चुनने गए 14 वर्षीय बच्चे की ठनका गिरने से हुई मौत
Updated:
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
झारखंड के मनोहरपुर में जंगल में छतू चुनने गए 14 वर्षीय छात्र की ठनका गिरने से मौत हो गई. पेड़ के नीचे छिपने के दौरान हुआ हादसा.
विज्ञापन
मनोहरपुर से राधेश सिंह राज की रिपोर्ट
मनोहरपुर: मनोहरपुर थाना क्षेत्र के रायकेरा गांव में ठनका गिरने से एक 14 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई.घटना गुरुवार सुबह 6:30 बजे की है. उत्क्रमित उच्च विद्यालय रायकेरा स्कूल के 9 वीं कक्षा के छात्र 14 वर्षीय राज कालिंदी की मौत ठनका गिरने से हो गई.वह जंगल की ओर छतू चुनने गया था,बारिश होने से वो आम के पेड़ के नीचे छुपा था,जिस दौरान ठनका गिरा,जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.बाद में ग्रामीण उसके शव को लेकर मनोहरपुर सीएचसी लाये,जिसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










