राष्ट्रपति के जन्मदिन पर युवाओं ने किया रक्तदान
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 Jun 2024 12:05 AM
दी पब्लिक पावर एसोसिएशन ने लगाया रक्तदान शिविर, 25 लोगों ने रक्तदान किया
जैनामोड़. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जन्मदिन के अवसर पर दी पब्लिक पावर एसोसिएशन की ओर से गुरुवार को रक्तदान शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि बीडीओ जयपाल महतो, सीओ प्रणव ऋतुराज, थाना प्रभारी अमित कुमार राय, संस्था के प्रबंध निदेशक चंद्रशेखर स्वर्णकार, निदेशक अमरलाल महतो, सचिव सुदर्शन सिंह समेत अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि ने केक काटकर समारोह का उद्घाटन किया. शिविर में ह्यूमैनिटी सेवियर्स के अध्यक्ष हरवंश सिंह सलूजा व उनकी टीम का सहयोग रही. कार्यक्रम में स्वागत भाषण संस्था के सचिव सुदर्शन सिंह, अध्यक्षता व संचालन संस्था के अध्यक्ष विपिन मुखर्जी व धन्यवाद ज्ञापन निदेशक चंद्रशेखर स्वर्णकार ने किया. रक्तदाताओं को संस्था की ओर से एक-एक पौधा, मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. रक्तदाताओं में संस्था के कोषाध्यक्ष शंभू महतो, शत्रुधन सिंह, बालेश्वर मुर्मू, सुबोध कुमार, चंद्रशेखर स्वर्णकार एवं उनकी मां रीता देवी, बहन पुष्पा वर्मा, अंकित कुमार अग्रवाल, गौतम कुमार, ललित कुमार मिश्रा, रविकांत, अविनाश माधव, मनोज कुमार, इंद्रजीत दिगार, आकाश गौरव, कुंदन मंडल, गणेश कुमार, कार्तिक दिगार, सौरभ विश्वास, धनंजय स्वर्णकार, मुकेश कुमार समेत कुल 25 लोगों ने रक्तदान किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










