आपकी योजना आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम की तैयारी पूरी : डीसी

Updated at : 29 Aug 2024 11:56 PM (IST)
विज्ञापन
आपकी योजना आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम की तैयारी पूरी : डीसी

30 से 15 सितंबर तक सभी प्रखंड के पंचायत व नगर निगम-परिषद क्षेत्र के वार्ड में होगा शिविर का आयोजन, मॉनिटरिंग को लेकर जिला स्तरीय पदाधिकारी को बनाया गया है पर्यवेक्षक पदाधिकारी

विज्ञापन

बोकारो, बोकारो में राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ की शुरुआत 30 अगस्त से होगी. आयोजन 15 सितंबर तक जिला के सभी प्रखंड के पंचायत व नगर निगम-नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड में होगा. इसे लेकर जिला प्रशासन की ओर से सभी तरह की तैयारी पूरी कर ली गयी है. ये जानकारी गुरुवार को बोकारो डीसी विजया जाधव ने दी. डीसी श्रीमती जाधव ने बताया कि किस तिथि को किस पंचायत, नगर निगम – परिषद के वार्ड में कार्यक्रम के तहत शिविर लगेगा, इसका शिड्यूल जारी कर दिया गया है. कार्यक्रम को लेकर व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है. डीसी ने कहा कि कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन को लेकर जिला के वरीय पदाधिकारियों को संबंधित प्रखंड का पर्यवेक्षक पदाधिकारी बनाया गया है, जो लगातार मॉनिटरिंग करेंगे. गोमिया प्रखंड के लिए उप विकास आयुक्त गिरजा शंकर प्रसाद को, चास प्रखंड के लिए अपर समाहर्ता मुमताज अंसारी को, चंदनकियारी प्रखंड के लिए जिला आपूर्ति पदाधिकारी शालिनी खलको, जरीडीह प्रखंड के लिए निदेशक डीआरडीए मेनका को, पेटरवार प्रखंड के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी वंदना सेजवलकर को, नावाडीह प्रखंड के लिए बेरमो एसडीओ अशोक कुमार को, बेरमो प्रखंड के लिए जिला पंचायती राज पदाधिकारी सफीक आलम को, कसमार प्रखंड के लिए जिला भू अर्जन पदाधिकारी द्वारिका बैठा को, चंद्रपुरा प्रखंड के लिए भूमि सुधार उप समाहर्ता सदानंद महतो को पर्वेक्षक पदाधिकारी बनाया गया है.

शिविर में विभिन्न विभागों का लगेगा स्टॉल

कार्यक्रम के तहत जिला के विभिन्न पंचायत में लगने वाले शिविर में सभी विभाग का स्टाल लगेगा. डीसी ने सभी विभागों के वरीय पदाधिकारी को संबंधित स्टॉल लगाने का निर्देश दिया. शिविर में अलग-अलग विभाग के 20-22 स्टॉल प्रस्तावित है. शिविर में खाद्य आपूर्ति विभाग, कल्याण विभाग, सामाजिक सुरक्षा, राजस्व विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, श्रम विभाग, महिला बाल एवं समाज कल्याण विभाग, कृषि-पशुपालन – सहकारिता विभाग, जेएसएलपीएस, विद्युत- पेयजल विभाग, स्वास्थ्य विभाग, योजनाओं के प्रचार-प्रसार, हेल्प डेस्क व कल्याण मंच रहेगा. ऑन स्पॉट आवेदन प्राप्त कर सुयोग्य लाभुकों को योजना से लाभान्वित किया जायेगा.

विभिन्न गतिविधियों का होगा संपादन

कार्यक्रम के जरिए आमजनों को राज्य सरकार की सभी लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जायेगी. झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना, अबुआ आवास योजना, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, सर्वजन पेंशन योजना, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, हरा राशन कार्ड, बिरसा सिंचाई कूप संवर्द्धन योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, गुरूजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, जाति, आवासीय, आय प्रमाण पत्र आदि कार्य का संपादन होगा.

आज यहां आयोजित होगा शिविर

आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को चास प्रखंड के कनारी पश्चिमी पंचायत के उच्च विद्यालय मानगो, चंदनकियारी प्रखंड के बाटबिनोर पंचायत सचिवालय, गोमिया प्रखंड के पचमो पंचायत के मवि रहावन का मैदान व तिलैया पंचायत के उमवि दनिया, नावाडीह प्रखंड के पंचायत सचिवालय बिरनी, चंद्रपुरा प्रखंड के तारानारी पंचायत के हाइ स्कूल तारानारी, पेटरवार प्रखंड के सदमाकला, बुंडू, पेटरवार पंचायत के संबंधित पंचायत सचिवालय, जरीडीह प्रखंड के अरालडीह पंचायत के मध्यविद्यालय जगासुर का मैदान, कसमार के दांतु पंचायत के संबंधित पंचायत सचिवालय, बेरमो प्रखंड के अरमो पंचायत के संबंधित पंचायत सचिवालय, नगर निगम चास के वार्ड संख्या एक व 10 के भर्रा मदरसा व नगर परिषद फुसरो के वार्ड संख्या एक में रामाधार सिंह पब्लिक स्कूल में शिविर का आयोजन होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola