Bokaro News : सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत

Bokaro News : सड़क दुर्घटना में घायल तेलो के युवक की मौत इलाज के दौरान हो गयी.

विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में घायल चंद्रपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत तेलो पश्चिमी पंचायत के रविदास टोला निवासी चंद्रिका रविदास के पुत्र 30 वर्षीय राजेश कुमार रविदास की मौत शनिवार को इलाज के दौरान हो गयी. पोस्टमार्टम के बाद रविवार की शाम को शव गांव लाया गया. मृतक की पत्नी समेत परिवार के अन्य लोगों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया.

17 दिन पूर्व में हुई थी बेटी

राजेश पांच बहनों में इकलौता भाई था. 17 दिन पूर्व में ही उसकी एक बेटी हुई थी. राजेश अपने बीमार ससुर को देखने के लिए धनबाद गया था. निमियाघाट थाना क्षेत्र के ठाकुरचक गांव स्थित अपने फुआ घर गया और यहां अपनी बाइक रख दी. दो जनवरी को अपने फुआ के बेटे रंजीत रविदास के साथ धनबाद स्थित एसएसएनएमसीएच अस्पताल जा रहा था. इसी दौरान कोदवाडीह के समीप दोनों रुके व पास की दुकान में सामान लेने के लिए गये. इसी बीच एक बाइक (जेएच 10 सीवी 3614) ने धक्का मार दिया. गंभीर रूप से घायल राजेश को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. झामुमो के केंद्रीय सदस्य अखिलेश महतो, मुखिया जितेंद्र शर्मा, पूर्व मुखिया सीमा देवी, पंसस राजेंद्र महतो, रीना कुमारी, गणेश वर्णवाल, पप्पू दास, सुंदर महली आदि परिजनों को ढांढस बंधाने पहुंचे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola